फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varela and Fabiola Married: मिस अर्जेंटीना-मिस प्यूर्टो रिको ने की शादी, दो साल से छुप के कर रही थीं डेटिंग

Thu, 03 Nov 2022 09:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारियाना वरेला और फैबियोला वेलेंटाइन की पहली मुलाकात 2020 में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के दौरान हुई थी। इसके बाद से दोनों संपर्क में थे और एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
विज्ञापन
Miss Argentina- Miss Puerto Rico - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिस अर्जेंटीना मारियाना वरेला और मिस प्यूर्टो रिको फैबियोला वेलेंटाइन ने अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया है। दोनों बीते दो साल से दुनिया की नजरों से बचते हुए एक-दूसरे को डेट कर रही थीं।

विज्ञापन


अब यह कपल शादी के बंधन में बंध चुका है और उन्होंने इसका खुलासा इंस्टाग्राम पर किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। 

2020 में हुई थी मुलाकात 
मारियाना वरेला और फैबियोला वेलेंटाइन की पहली मुलाकात 2020 में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के दौरान हुई थी। इसके बाद से दोनों संपर्क में थे और एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद बीते 28 अक्तूबर को उन्होंने शादी रचा ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा अपने रिश्ते को बेहत निजी रखने के बाद हमने एक-दूसरे के लिए अपने दरवाजे 28 अक्तूबर को खोल दिए। इस घोषणा के बाद सोशल मीउिया पर दोनों को बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें