फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Minnesota Shooting: दो सांसदों को मारी गई गोली; एक सांसद की मौत, दूसरा घायल; ट्रंप ने FBI जांच के दिए आदेश

Sat, 14 Jun 2025 08:58 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनेसोटा

सार

Minnesota Shooting: अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में चार लोगों को गोली मारी गई है, इस हमले में पूर्व स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य सांसद जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी घायल हैं। इस घटना पर राष्ट्रपति ट्रंप ने दुख जताया है, इसके साथ उन्होंने एफबीआई जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मिनेसोटा में गोलीबारी, ट्रंप ने जांच के दिए आदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मिनेसोटा में ब्रुकलिन पार्क और चैम्पलिन में शनिवार को दो डेमोक्रेटिक सांसदों पर उनके घरों में गोलीबारी हुई, जिससे एक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है। इसमें पूर्व स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की मौत हो गई है। मामले में मिनेसोटा के गवर्नर टिम वॉल्ज ने बताया कि राज्य की पूर्व हाउस स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हमले में सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी येवेट भी घायल हुई हैं। टिम वॉल्ज ने इसे राजनीतिक हमला करार दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Israel-Iran Conflict: इस्राइल-ईरान तनाव से होर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट, भारत को क्यों करनी चाहिए चिंता, जानें

कौन थीं मेलिसा हॉर्टमैन?
मेलिसा हॉर्टमैन मिनेसोटा राज्य की हाउस स्पीकर रह चुकी थीं और डेमोक्रेटिक पार्टी की वरिष्ठ नेता थीं। वे 2004 में पहली बार विधानसभा सदस्य चुनी गई थीं। वे मिनेसोटा की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा थीं और उत्तरी मिनियापोलिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती थीं। वह मिनेसोटा डेमोक्रेटिक-किसान-श्रम पार्टी की सदस्य भी थीं।
विज्ञापन


हमले में सीनेटर जॉन हॉफमैन घायल
राज्य सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी भी इस हमले में गोली लगने से घायल हुए हैं। हॉफमैन 2012 से सीनेट में हैं और उन्होंने पहले मिनेसोटा के सबसे बड़े स्कूल डिस्ट्रिक्ट एनोका-हेनपिन के स्कूल बोर्ड में सेवा की थी। वे एक सलाहकार कंपनी हॉफमैन स्ट्रेटेजिक एडवाइजर्स भी चलाते हैं। हॉफमैन विवाहित हैं और उनकी एक बेटी है। ताजा जानकारी के अनुसार, हॉफमैन और उनकी पत्नी की सर्जरी सफल रही है और वे खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें - West Asia Unrest: भारत ने इस्राइल-ईरान टकराव पर SCO के बयान से किनारा किया, विदेश मंत्रालय ने कही यह बात

पुलिस की वर्दी में था हमलावर 
मिनेसोटा के ब्यूरो ऑफ क्रिमिनल अप्रीहेन्शन (बीसीए) के प्रमुख ड्रयू इवांस ने बताया कि पुलिस को एक संदिग्ध की तलाश है, जो पुलिस की वर्दी में था। सार्वजनिक सुरक्षा आयुक्त बॉब जॉनसन ने कहा, 'यह व्यक्ति कानून व्यवस्था का नकली चेहरा बनाकर लोगों का भरोसा तोड़ रहा था। जो वर्दी हमारी सेवा और सुरक्षा का प्रतीक है, उसका दुरुपयोग बहुत ही चिंताजनक है।' इवांस ने बताया कि मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की मौत गोली लगने से हुई है। उनके शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पुष्टि की जाएगी। अधिकारियों ने इस मामले की जांच तेज कर दी है और संदिग्ध की तलाश जारी है।
विज्ञापन


एक संदिग्ध गिरफ्तार, दूसरा फरार
वहीं मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी उसकी पहचान को उजागर नहीं किया गया है। अन्य संदिग्ध फरार हैं। फिलहाल पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों ने जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 911 पर देने की अपील की है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने जताया दुख, जांच के दिए आदेश
वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, मैं मिनेसोटा में हुई इस भयानक गोलीबारी की जानकारी ले चुका हूं, जो स्पष्ट रूप से राज्य के नेताओं को निशाना बनाकर की गई है। ऐसी हिंसा अमेरिका में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।' उन्होंने एफबीआई को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें