अमेरिकी रक्षा मंत्री माइक पोम्पियो (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
इंडिया आइडियाज समिट में बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा, हिंद प्रशांत क्षेत्र में भारत अमेरिका का उभरता हुआ रक्षा साझेदार है। उन्होंने कहा, चीन में काम कर रही कई विदेशी कंपनियों को भारत अपने यहां लाने की भी क्षमता रखता है। खासतौर पर टेलीकॉम और स्वास्थ्य क्षेत्र की उत्पादन आपूर्ति शृंखलाएं इसमें शामिल है।
पोम्पियो ने कहा, दोनों देशों का साथ काम करना महत्वपूर्ण है। हम दुनिया के सबसे पुराने और समृद्ध लोकतंत्र हैं। आपसी सहयोग से अंतरराष्ट्रीय समृद्धि को आगे बढ़ाया जा सकता है। भारत ने अपनी नीतियों से अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों का भरोसा जीता है। उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी को जी-7 समिट का निमंत्रण दिया गया है। वहां उनके साथ अंतरराष्ट्रीय समृद्धि नेटवर्क को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। समिट में अमेरिकी सीनेटर मार्क वार्नर भी थे।
भारत को निवेश के द्वार खोलने होंगे
पोम्पियो ने कहा, भारत को कारोबार का माहौल बनाना होगा और निवेश के लिए दरवाजे खोलने होंगे। ऐसा मुश्किल भी नहीं है क्योंकि वहां प्रतिभा और हुनर की कोई कमी नहीं है। भारत और अमेरिका के बीच कुशल उद्यम की अच्छी साझेदारी है और मुझे पूरा भरोसा है कि यह और मजबूत हो रही है।