फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: बिल गेट्स ने जेफरी से अपने रिश्ते को बड़ी गलती बताया

Fri, 06 Aug 2021 02:29 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

  • गेट्स ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि यह सब झूठ था, तब मैंने उससे रिश्ता खत्म कर लिया
  • एप्सटीन पर एक यौन तस्करी का रैकेट चलाने का आरोप
विज्ञापन
Bill Gates - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने मिलिंडा गेट्स से तलाक लेने के बाद अपनी शादी और पूर्व के संबंधों पर सीएनएन से खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी से जुड़े वित्तीय प्रबंधक जेफरी एप्सटीन के साथ अपने रिश्ते को भारी भूल बताया। उन्होंने कहा, वह बाल यौन तस्करी का आरोपी था।

विज्ञापन


गेट्स ने कहा, वह एप्सटीन से इस उम्मीद में मिले थे ताकि वैश्विक स्वास्थ्य के मुद्दे पर ज्यादा से ज्यादा धन जुटाया जा सके। मैंने उसके साथ कई बार रात का खाना खाया था।

उसने कहा था कि स्वास्थ्य से जुड़े परोपकार के लिए अपने संपर्कों के जरिये वह अरबों डॉलर की रकम जुटाने में सहायता करेगा। गेट्स ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि यह सब झूठ था, तब मैंने उससे रिश्ता खत्म कर लिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जुलाई 2019 में न्यूयॉर्क में संघीय वकीलों ने एप्सटीन पर एक यौन तस्करी का रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए उस पर आपराधिक मुकदमे को उजागर किया था। उस पर दर्जनों नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोप लगा था।

इसके अलावा उन लड़कियों को वर्षों तक राजनीति से जुड़े कारोबारियों के पास भेजने का आरोप था। मालूम हो कि अगस्त 2019 में एप्सटीन न्यूयॉर्क की जेल में मृत पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें