फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico: गुरेरो में मेयर का पद संभालने के छह दिन बाद एलेजेंड्रो अरकॉस की हत्या, पिकअप वैन में मिला कटा हुआ सिर

Tue, 08 Oct 2024 08:30 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी

सार

अरकॉस की हत्या से ठीक तीन दिन पहले सरकार में नए सचिव फ्रांसिस्को टापिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन दिन में दो बड़े नेताओं की हत्या से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस हर एक इलाकों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एलेजेंड्रो अरकॉस - फोटो : X/Alejandro Arcos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्सिको के हिंसाग्रस्त राज्य की राजधानी गुरेरो में मेयर का पद संभालने के एक सप्ताह से भी कम समय के बाद एलेजेंड्रो अरकॉस की हत्या कर दी गई। राज्य के गवर्नर ने इसकी पुष्टि की। उनका कटा हुआ सिर एक पिकअप वैन से बरामद किया गया। दक्षिण पूर्व मैक्सिको के चिलपेंसिंगो शहर के मेयर अरकॉस ने छह दिन पहले ही मेयर का पद संभाला था। गुरेरो के स्टेट अटर्नी जनरल के कार्यलय ने बताया कि उनकी हत्या की जांच की जाएगी। उनकी हत्या सरकार के सचिव फ्रांसिस्को टापिया की हत्या के ठीक तीन दिन बाद हुई। 
विज्ञापन


मेयर एलेजेंड्रो अरकॉस की हत्या पर गुरेरो के गवर्नर एवलीन सलगेडो ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "उनके निधन से पूरा गुरेरो समाज शोक में हैं और इसे लेकर हमारे अंदर आक्रोश है।" उन्होंने यह बयान सोशल मीडिया पर दिया। व्हाट्सएप पर पिकअप वैन पर कटा हुआ सिर की तस्वीरें प्रसारित होने के बाद आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की गई। सांसद एलेजेंड्रो मोरेनो ने कहा, "वे एक युवा और ईमानदार अधिकारी थे जो जिन्होंने अपने समुदाय के लिए प्रगति की मांग की।" बता दें कि मेक्सिको के पीआरआई राजनीतिक दल के प्रमुख हैं। उन्होंने गुरेरो की स्थिति को देखते हुए अरकॉस और तापिया की हत्याओं की जांच के लिए का नेतृत्व करने के लिए फेडरल अटर्नी जनरल को बुलाया। 

बता दें कि अरकॉस की हत्या से ठीक तीन दिन पहले सरकार में नए सचिव फ्रांसिस्को टापिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन दिन में दो बड़े नेताओं की हत्या से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस हर एक इलाकों की जांच कर रही है। हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं। चिलपेंसिंगो शहर राज्य गुएरेरो का एक बड़ा शहर है। यहां की कुल आबादी 280000 है। इस शहर में लंबे समय से ही ड्रग्स कार्टेल सक्रिय है। ड्रग्स तस्करी को बरकरार रखने के लिए तस्कर यहां हिंसा और हत्याओं जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें