फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपब्लिकन अधिवेशन में बोलीं मेलानिया- देश को ट्रंप के नेतृत्व की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा

Thu, 27 Aug 2020 03:37 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप और पत्नी मेलानिया ट्रंप(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अमेरिका में रिपब्लिकन राष्ट्रीय अधिवेशन के मौके पर राष्ट्रपति ट्रंप की पत्नी मेलानिया भी मंच पर उतरीं। उन्होंने चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में आवाज बुलंद की और कहा, ट्रंप सिर्फ पारंपरिक राजनेता नहीं बल्कि देशवासियों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और यह लड़ाई जारी रहेगी। मेलानिया ने व्हाइट हाउस के रोज गार्डन से लोगों को अपील की कि वे उनके पति को चुनें।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के रोज गार्डन से पहली बार किसी प्रथम महिला ने अधिवेशन को संबोधित किया है। हालांकि इस पर उनकी आलोचना भी शुरू हो गई है। लिंकन प्रोजेक्ट ने ट्वीट किया, व्हाइट हाउस में अमेरिका की प्रथम महिला सियासी भाषण दे रही हैं जबकि यह एक पीपुल्स हाउस है।

जानकारी के अनुसार कई रिपब्लिकन भी इसके विरोध में रहे। एनबीसी टीवी के प्राइम टाइम में एक एंकर ने यहां तक कहा कि ट्रंप कोई राजा नहीं है और न ही यह उनकी संपत्ति है। यह बार्बी के सपनों का घर भी नहीं है। मेलानिया ने ट्रंप को प्रामाणिक शख्स करार देते हुए कहा, मैं मानती हूं कि देश को मेरे पति के नेतृत्व की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन


उन्होंने कोरोना पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति भी जताई। इस दौरान गिने-चुने लोगों ने ही मास्क पहने रहे। मेलानिया ने नस्लवाद पर कहा, मैं लोगों से अपील करूंगी कि वे लूटपाट बंद करें और हिंसा को रोकें।
 
चुनाव प्रचार के लिए ‘नो मिस्टर नाइस गाय’ विज्ञापन का लिया सहारा
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पुनर्निर्वाचन अभियान की शुरुआत वैश्विक श्रृंखला के एक जोरदार विज्ञापन के साथ की है जिसमें कहा गया है कि वह ‘कोई नरम दिल इंसान’ नहीं हैं। इस विज्ञापन के जरिए उनके अभियान ने अधिवेशन के दौरान ट्रंप का नरम पक्ष दिखाने की कोशिश की है, क्योंकि उन्हें उग्र व्यवहार के लिए जाना जाता है। ट्रंप को अधिक मानवीय दिखाना मतदाताओं का भरोसा हासिल करने की रणनीति का हिस्सा है।
 
पोम्पियो ने तोड़ी परंपरा, कहा- ट्रंप को सत्ता में लाएं
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो दूसरों को पुरानी परंपरा का हवाला देकर सलाह देते रहे हैं कि मौजूदा मंत्री चुनाव अभियान में जाने से बचें, लेकिन उन्होंने खुद ही इसे तोड़ दिया। पोम्पियो ने पार्टी अधिवेशन में कहा, यदि देश को सुरक्षित रखना है और अमेरिका के लोग अपनी आजादी बरकरार रखना चाहते हैं तो वे ट्रंप को दोबारा सत्ता में लाएं। उन्होंने कहा सिर्फ ट्रंप ही चीन के उग्र व्यवहार से निपट सकते हैं।
 
मेरे पिता ने संपन्न अर्थव्यवस्था बनाई : टिफनी ट्रंप
ट्रंप की बेटी टिफनी आमतौर पर मुश्किल से सार्वजनिक रूप से सामने आती हैं, लेकिन इस मौके पर उन्होंने कहा, हालिया ग्रेजुएट के तौर पर मैं आपमें से कई लोगों से खुद को जोड़ कर देख सकती हूं जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं। मेरे पिता ने एक बार संपन्न अर्थव्यवस्था का निर्माण किया था और मेरा यकीन करें, वह दोबारा ऐसा ही करेंगे। इसी तरह एरिक ट्रंप ने भी पिता के पक्ष में मतदान की अपील की।
 
ट्रंप ने लाखों रोजगार सृजित किए : पेंस
उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने चार दिनी ‘रिपब्लिकन राष्ट्रीय अधिवेशन’ के मौके पर कहा कि अमेरिका अवसरों की भूमि है और राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में लाखों रोजगार सृजित किए हैं। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया। इसे साबित करने के लिए उन्होंने कुछ व्यक्तिगत सफलता के मामलों का भी जिक्र भी किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें