फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauritius: नवीन रामगुलाम बने मॉरीशस के नए प्रधानमंत्री; नेशनल एसेंबली की 62 में से 60 सीटों पर हासिल की जीत

Tue, 12 Nov 2024 11:34 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुइस

सार

मॉरीशस में विपक्ष के नेता नवीन रामगुलाम को चुनाव में बड़ी जीत मिली है। उनकी पार्टी ने 62 में से 60 सीटों पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
मॉरीशस के नए प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम (फाइल) - फोटो : एक्स@DrRamgoolam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉरीशस के विपक्षी नेता नवीन रामगुलाम (77) को मंगलवार को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। वह एक दशक बाद इस पद पर वापस लौटे हैं। सरकारी प्रसारक मॉरीशस ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार रामगुलाम के गठबंधन एलायंस डू चेंजमेंट (एडीसी) ने नेशनल एसेंबली की 62 सीटों में से 60 सीटों पर भारी जीत हासिल की।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने कहा कि रविवार को हुए मतदान में एडीसी को 62.6% वोट मिले, जिसके कारण वर्तमान प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को इस्तीफा देना पड़ा। रामगुलाम ने कहा कि उनका पहला काम देश की जासूसी प्रणाली को खत्म करना होगा, ताकि मॉरीशस के लोग बातचीत करने के लिए स्वतंत्र हो सकें।

बिहार में रहते थे पूर्वज
डॉ. नवीन रामगुलाम का भारत के बिहार राज्य से भी खास कनेक्शन है। 18वीं शताब्दी में उनके पूर्वज बिहार के भोजपुर के हरिगांव में रहते थे। इसके बाद वो मॉरीशस चले गए। तभी से उनका परिवार वहीं रहता है। बता दें कि मॉरीशस में कई लोग ऐसे रहते हैं जिनका संबंध बिहार से है। मॉरीशस के कई बड़े पदों पर बिहार के लोग काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें