फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: नवाज शरीफ की बेटी मरियम गिरफ्तार, 21 अगस्त तक हिरासत में भेजी गईं

Thu, 08 Aug 2019 03:52 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है।
  • मरियम को चौधरी शुगर मिल केस में जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया है।
  • नएबी ने शाम तीन बजे मरियम को पेश होने के लिए कहा था।
  • मरियम को एक प्रश्नावली दी गई थी और ये प्रश्न चौधरी शुगर मिल से जुड़े थे
विज्ञापन
मरियम नवाज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की एक अदालत ने धन शोधन के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज और उनके चचेरे भाई को शुक्रवार को 21 अगस्त तक देश के भ्रष्टाचार निरोधक प्राधिकरण की हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


मरियम और यूसुफ अब्बास शरीफ को चौधरी शुगर मिल (सीएसएम) मामले में बृहस्पतिवार को कोट लखपत जेल से गिरफ्तार किया गया। पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष उस वक्त अपने पिता से मिलकर लौट रही थीं जो इसी जेल में बंद हैं।

चीनी मिल मामले में जांच के संबंध में पूछताछ के लिये उन्हें बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के समक्ष पेश होना था, लेकिन उन्होंने अपना जवाब दाखिल करने के लिये और अधिक समय देने का अनुरोध किया और इसके बजाय वह जेल में अपने पिता से मिलने चली गयीं। भ्रष्टाचार निरोधक निगरानी संस्था के समक्ष पेश नहीं होने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार शरीफ की बेटी और भतीजे को यहां जवाबदेही अदालत में पेश किया गया। एनएबी ने उनकी 15 दिन की हिरासत मांगी लेकिन अदालत ने दोनों आरोपियों की 12 दिन की हिरासत मंजूर की।
विज्ञापन


सुनवाई शुरू होने पर जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश नईम अरशद ने एनएबी के वकील से पूछा कि ब्यूरो ने मरियम के खिलाफ आखिर जांच क्यों नहीं शुरू की।

एनएबी के वकील ने अदालत को बताया कि मरियम चौधरी शुगर मिल में शेयरधारक हैं और उन्होंने उनके सवालों के संतोषप्रद जवाब नहीं दिये।

एनएबी अधिकारियों ने अदालत में सवालों की सूची पेश की और दावा किया कि पीएमएल नेता ने इनका जवाब नहीं दिया।

ब्यूरो के अनुसार धन शोधन में यूसुफ के बैंक खातों का भी इस्तेमाल हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें