फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poland: मॉल से गहने चुराने से पहले डमी बना चोर, स्टोर बंद होने के बाद पार किए गहने; जाने कैसे गिरफ्त में आया

Fri, 20 Oct 2023 07:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ

सार

वारसॉ पुलिस ने इस घटना की तस्वीर जारी की है। युवक स्टोरफ्रंट की खिड़की के पीछे लगी डमी के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। साथ ही एक बैग भी पकड़े दिख रहा। ये आरोपी इतने अच्छे से डमी बनकर खड़ा था कि दुकान के कर्मचारियों को भी इसकी भनक नहीं लगी। 
 
विज्ञापन
The 22-year-old man, right, stood frozen in the window of a mall in Warsaw - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोलैंड की राजधानी वारसॉ से एक बड़ी दिलचस्प घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने गहने चोरी करने के लिए अजीब से पैतरा आजमाया। वह एक बैग लेकर दुकान में लगे डमी के साथ उन्हीं की तरह बनकर खड़ा हो गया। हालांकि, पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

कर्मचारियों को भी भनक नहीं लगी

विज्ञापन

वारसॉ पुलिस ने इस घटना की तस्वीर जारी की है। इसमें 22 वर्षीय युवक स्टोरफ्रंट की खिड़की के पीछे लगी डमी के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। साथ ही एक बैग भी पकड़े दिख रहा। ये आरोपी इतने अच्छे से डमी बनकर खड़ा था कि दुकान के कर्मचारियों को भी इसकी भनक नहीं लगी। 

पूरे मॉल में घूमता रहा
पुलिस ने बताया कि पहले युवक ने मौका पाकर डमी का रूप लिया। बाद में, जब शॉपिंग मॉल बंद हो गया तो युवक पूरे मॉल में घूमता रहा। फिर एक स्टोर से गहने चोरी कर लिए। हालांकि, बाद में सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे देख लिया और पुलिस को फोन कर दिया। बता दें, आरोपी पर एक अन्य शॉपिंग मॉल से सामान चोरी करने का आरोप भी है। 

10 साल की सजा!

विज्ञापन

आरोपी को तीन महीने के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। दोषी पाए जाने पर उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है।

एक बार पहले भी कर चुका है यह कारनामा

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इसी तरह की एक अन्य घटना को भी अंजाम दिया था। उसने एक दूसरे शॉपिंग मॉल में एक रेस्तरां में देर से भोजन किया और उसके बंद होने का इंतजार किया। जब बंद हो गया तो उसने एक कपड़े की दुकान में प्रवेश किया। अपने कपड़े बदले। हालांकि, वह सीसीटीवी पर कपड़ों की दुकान के आंशिक रूप से खुले शटर के नीचे फिसलते हुए पकड़ा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें