फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: सुवेंदु अधिकारी बोले- अब तक संदेशखाली नहीं गईं ममता बनर्जी, PM मोदी ने सभी रैलियों में उठाई आवाज

Sun, 10 Mar 2024 07:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Bengal: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में चार रैलियों में संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का विरोध किया। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब तक वहां नहीं नहीं गईं। 
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : एक्स/सुवेंदु अधिकारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में चार रैलियों में संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का विरोध किया। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभी तक उस जगह का दौरा नहीं किया। 

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में टीएमसी की हार तय: मजूमदार
वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि लोग यह तय करेंगे कि आगामी लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार हो। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पूरा देश संदेशखाली के लोगों के साथ है। उन्होंने कहा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर, आरामबाग, बारासात और सिलिगुड़ी में अपनी सभी जनसभाओं में संदेशखाली की माताओं-बहनों पर अत्याचार का विरोध किया।  

झूठे आरोप में गिरफ्तार किए हमारे नेता: अधिकारी
अधिकारी ने कहा, पीएम मोदी ने संदेशखाली के लोगों के संघर्ष को सलाम किया है। उन्होंने कहा, विरोध प्रदर्शन शुरू हुए दो महीने से ज्यादा समय हो गया है। लेकिन मुख्मयंत्री ममता बनर्जी ने संदेशखाली का दौरा करना जरूरी नहीं समझा। भाजपा नेता आरोप लगाया कि पार्टी के स्थानीय नेताओं को झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया गया और अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिला प्रदर्शनकारियों को कोलकाता से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित संदेशखाली में प्रताड़ित किया गया। 

'भाजपा ने संदेशखाली की लड़ाई दिल्ली पहुंचाई'
अधिकारी ने दावा किया भाजपा संदेशखाली में प्रदर्शनकारियों के साथ खड़ी है। मुख्य आरोपी शाहजहां शेख ने राज्य में माकपा सरकार के दौरान अपनी अवैध गतिविधियां शुरू कीं। दक्षिण अकराताला गांव में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा, क्या माकपा को अब उनके अत्याचारों के बारे में बात करने का कोई अधिकार है? यह भाजपा ही है, जिसने संदेशखाली से आपकी लड़ाई दिल्ली तक पहुंचाई। 

'पश्चिम बंगाल में कई जगह पीड़ित हैं लोग'
भाजपा नेता ने आगे कहा कि उन्हें और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार सहित अन्य पार्टी नेतृत्व को बार-बार संदेशखाली जाने से रोका गया। भाजपा नेता ने मांग की कि संदेशखाली के जनता पर अत्याचार करने वाले सभी लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में ऐसे कई स्थान हैं, जहां लोग पीड़ित हैं। जब तक लोगों को हर जगह न्याय नहीं मिल जाता, तब तक भाजपा चैन से नहीं बैठेगी। 
विज्ञापन

'राज्य से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकेगी भाजपा'
मजूमदार ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में लोग तृणमूल कांग्रेस की हार तय करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए देशभर में मुफ्त अनाज मुहैया करा रही है। जबकि टीएमी इसका श्रेय ले रही है। उन्होंने टीएमसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बंगाल में नए उद्योग ला सकती है। भाजपा राज्य से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें