फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaysia: मलेशिया में अनिश्चितता खत्म, सुल्तान ने अनवर इब्राहिम को नया पीएम मनोनीत किया, आज शपथ

Thu, 24 Nov 2022 02:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार राजमहल की ओर से जारी एक बयान में इब्राहिम के मनोनयन की जानकारी दी। अनवर इब्राहिम स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम 5 बजे मलेशिया के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 

विज्ञापन
अनवर इब्राहिम - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलेशिया के सुल्तान अब्दुल्ला अहमद शाह ने अनवर इब्राहिम को देश का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया है। देश के नौ राज्यों के राजाओं के साथ एक विशेष बैठक में विचार विमर्श के बाद इब्राहिम की नियुक्ति का फैसला किया।  इसके साथ ही मलेशिया में खंडित जनादेश से पैदा हुई राजनीतिक अनिश्चितता खत्म हो गई। 

विज्ञापन


द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार राजमहल की ओर से जारी एक बयान में इब्राहिम के मनोनयन की जानकारी दी। अनवर इब्राहिम स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम 5 बजे मलेशिया के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इब्राहिम मलेशिया के 10वें प्रधानमंत्री होंगे।

अनवर इब्राहिम सुधारवादी विपक्षी नेता हैं। हाल में हुए आम चुनाव में अनवर के नेतृत्व वाला गठबंधन पाकतन हरपन सबसे ज्यादा 82 सीटों पर विजयी रहा है। शाही नियंत्रक फदली शम्सुद्दीन ने बयान जारी कर कहा कि मलय शासकों के विचारों को समझने के बाद सुल्तान ने दातुक सेरी अनवर इब्राहिम को मलेशिया के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करने पर सहमति व्यक्त की है। इसके साथ ही मलेशिया में आम चुनाव के पांच दिन बाद नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानमंत्री पद पर इब्राहिम का उदय 1998 में उपप्रधान मंत्री के रूप में बर्खास्त किए जाने और सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों के बाद हुआ। 
विज्ञापन


सुल्तान ने दिया था एकता सरकार का प्रस्ताव
मलेशिया के प्रधानमंत्री के बारे में घोषणा अधिकांश दलों द्वारा सुल्तान अब्दुल्ला अहमद शाह के एकता सरकार के गठन के प्रस्ताव पर सहमत होने के बाद की गई। मीडिया  रिपोर्ट के अनुसार अनवर इब्राहिम और उनके प्रतिद्वंद्वी पेरिकटन नेशनल (पीएन) के प्रमुख मुहीद्दीन यासिन संसद में बहुमत के लिए आवश्यक 112 सांसदों का समर्थन हासिल करने में असमर्थ थे।

इसके बाद गुरुवार को यूनाइटेड मलेशियाई नेशनल ऑर्गनाइजेशन (यूएमएनओ) पार्टी ने बारिसन नेशनल (बीएन) गठबंधन की विपक्ष में रहने की पिछली राय से अलग रुख अपनाते हुए एकता सरकार का हिस्सा बनने की इच्छा व्यक्त की। मलेशिया में अन्य राजनीतिक दलों ने भी यूएमएनओ द्वारा अपनाए गए रुख का समर्थन किया। पीएन ने यह भी घोषणा की कि वह समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के साथ एकता सरकार के प्रस्ताव पर विचार करेगी
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें