फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gamane Cyclone: मेडागास्कर में 'गैमेन' तूफान की वजह से मची तबाही,18 लोगों की मौत, विस्थापित किए गए 20 हजार लोग

Sun, 31 Mar 2024 07:44 AM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एंटानानारीवो

सार

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ब्यूरो के मुताबिक मेडागास्कर में 'गैमेन' तूफान की वजह से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 हजार से ज्यादा लोगों को विस्थापित किया जा चुका है। 

विज्ञापन
मेडागास्कर द्वीप - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडागास्कर द्वीप पर आए चक्रवाती तूफान 'गैमेन' की वजह से बड़ी तबाही मची है। इस तूफान की वजह से इस सप्ताह कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अब तक 20 हजार लोग विस्थापित किए जा चुके हैं। तीन लोग घायल हैं और चार लोग लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ब्यूरो (बीएनजीआरसी) ने एक रिपोर्ट में बताया है कि उष्णकटिबंधीय चक्रवात 'गैमेन' ने बुधवार और गुरुवार को मेडागास्कर के उत्तर-पूर्व में तबाही मचा दी। 

विज्ञापन


‘गैमेन’ तूफान ने मचाई तबाही 
बीएनजीआरसी ने गुरुवार देर रात बताया कि चक्रवाती तूफान ‘गैमेन’ ने बुधवार सुबह मेडागास्कर के उत्तरी क्षेत्र में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तबाही मचा दी। धीरे धीरे यह खत्म तो हुआ लेकिन बाढ़ की वजह से बड़ा नुकसान हो गया। कई सड़कें और पुल ढह चुके हैं। देश के सात क्षेत्रों को तबाह करने वाले चक्रवात से 9,024 घरों सहित कुल 36,307 लोग प्रभावित हुए हैं।

मेडागास्कर में ‘गैमेन’ का कहर
बीएनजीआरसी के अनुसार गैमेन चक्रवात की वजह से आई बाढ़ ने देश में व्यापक रूप से क्षति पहुंचाई है। लगभग 6,675 घर जलमग्न हो गए, जबकि 617 घर पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं। मेडागास्कर के उत्तर में सड़कें और पुल ढह चुके हैं। इस साल देश में पहले चक्रवाती तूफान के रूप में गैमेन सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहा। पिछले साल की शुरुआत में  फ्रेडी चक्रवात और उष्णकटिबंधीय तूफान चेन्सो की वजह से 37 लोगों की मौत हो गई थी। हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें