लंदन में बकिंघम पैलेस के अस्तबल के पास से एक 25 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस, स्कॉटलैंड यार्ड से मिली सूचना के मुताबिक आरोपी शनिवार तड़के ‘रॉयल म्यूज’ में घुसने के लिए दीवार पर चढ़ गया था। फिलहाल, युवक को एक संरक्षित स्थल पर अतिक्रमण के लिए गंभीर संगठित अपराध और पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लंदन पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रशासन ने बताया कि आरोपी शख्स पैलेस गार्डन तक नहीं पहुंच सका था।
कैसे हिरासत में आया युवक
मेट पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार बकिंघम पैलेस से सटे रॉयल म्यूज़ इलाके में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। वह शनिवार देर रात 16 सितंबर को 01:25 बजे स्थानीय समयानुसार, निषेध क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहा था, जिसके बाद उसको पकड़ लिया गया।
क्या है रॉयल म्यूज
बता दें कि रॉयल म्यूज का मतलब है जिसके जरिए शाही परिवार के सदस्यों के लिए सड़क मार्ग से यात्रा की घोड़े और गाड़ी से लेकर आधुनिक कारों तक सड़क यात्रा व्यवस्था की जाती है। बयान के मुताबिक पकड़ा गया युवक बकिंघम पैलेस या पैलेस गार्डन में प्रवेश नहीं कर सका था।
आरोपी को गंभीर संगठित अपराध और पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसे लंदन के एक पुलिस स्टेशन में हिरासत में ले लिया गया है। ऐसा माना जाता है कि पास में घुसपैठ के समय शाही परिवार का कोई भी सदस्य बकिंघम पैलेस में नहीं था।