फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद पड़ी भारी: इंडिगो की उड़ान के कार्गो कंपार्टमेंट में सो गया लोडर, अबुधाबी पहुंचा

Tue, 14 Dec 2021 09:12 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, नई दिल्ली। 

सार

रविवार को रवाना हुई उड़ान में सामान विमान में चढ़ाते वक्त लोडर को नींद आ गई और वह वहीं बैगों के बीच में सो गया।
विज्ञापन
इंडिगो - फोटो : twitter.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से अबुधाबी जा रही इंडिगो की उड़ान में एक लोडर गलती से कार्गो कंपार्टमेंट में सो गया। विमान के अबुधाबी में उतरने पर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को रवाना हुई उड़ान में सामान विमान में चढ़ाते वक्त लोडर को नींद आ गई और वह वहीं बैगों के बीच में सो गया। कार्गो का दरवाजा बंद हो गया और विमान के मुंबई से उड़ान भरने के बाद लोडर की नींद खुली। 

विज्ञापन


अबुधाबी पर विमान उतरने के बाद अधिकारियों ने उसका मेडिकल कराया। उसकी हालत स्थिर थी। कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद उसी विमान से उसे वापस मुंबई रवाना कर दिया गया। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें