फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: संसद में शटडाउन पर वोटिंग से पहले सांसद ने दबाया फायर अलार्म, सदन में मच गई अफरा-तफरी, बैठेगी जांच

Sun, 01 Oct 2023 11:52 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी संसद में सरकारी कामकाज में ‘शटडाउन’ का खतरा टालने के लिए कार्रवाई चल रही थी। इस दौरान एक अहम वित्त विधेयक को पारित होना था, लेकिन सदन की कार्यवाही के दौरान फायर अलार्म बजने लगा और अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
Jamaal Bowman - फोटो : Jamaal Bowman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य और डेमोक्रेटिक सांसद जमाल बोमन ने शनिवार को सरकारी फंडिंग बिल पर मतदान होने से कुछ समय पहले कैनन हाउस कार्यालय भवन में आग का अलार्म बजा दिया, जिसके बाद बोमन की इस हरकत पर की व्यापक आलोचना हुई।  हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने इसकी तुलना 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल हिल बिल्डिंग पर हुए हमले से करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


इस मामले पर हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने कहा कि हाउस एथिक्स कमेटी को इस घटना पर गौर करना चाहिए। मुझे लगता है कि मामला गंभीर है। उन्होंने कहा कि वह घटना के संबंध में जेफ्रीज़ के साथ चर्चा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह शर्मिंदगी की बात है और इस पर सजा होनी चाहिए। 

क्या था पूरा मामला
दरअसल, अमेरिकी संसद में सरकारी कामकाज में ‘शटडाउन’ का खतरा टालने के लिए कार्रवाई चल रही थी। इस दौरान एक अहम वित्त विधेयक को पारित होना था, लेकिन सदन की कार्यवाही के दौरान फायर अलार्म बजने लगा और अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


आनन-फानन में इमारत को खाली करा लिया गया, लेकिन बाद में डेमोक्रेटिक सांसद जमाल बोमैन ने अलार्म बजाने की बात स्वीकार किया। वहीं इस फायर अलार्म बजने की वजह से पूरी इमारत को खाली कराना पड़ा।

गलती दबाया अलार्म
हालांकि, एक घंटे बाद इमारत को फिर से खोला गया, यूएस कैपिटल परिसर से जुड़े मामलों पर नजर रखने वाली सदन की प्रशासनिक समिति ने एक व्यक्ति के फायर अलार्म का बटन दबाने की तस्वीर पोस्ट की, जो बोमैन जैसा लग रहा था। वहीं, न्यूयॉर्क के सांसद बोमैन ने बाद में पत्रकारों को बताया कि उन्होंने गलती से अलार्म दबा दिया था।

बोमन ने मांगी माफी
व्यापक आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, बोमन ने आगे कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से आज की घटनाओं के बारे में भ्रम को दूर करना चाहता हूं। उन्होंने बताया कि जब मैं वोट देने के लिए दौड़ रहा था तो एक दरवाजे की ओर पहुंचा जो कि आमतौर पर वोटिंग के लिए खुला रहता है, लेकिन सप्ताहांत के कारण बंद था।

उन्होंने कहा कि मुझे शर्म आ रही है कि मैंने गलती से यह सोचकर फायर अलार्म सक्रिय कर दिया कि इससे दरवाजा खुल जाएगा। मुझे इसका अफसोस है और इसके कारण हुई किसी भी गड़बड़ी के लिए मैं ईमानदारी से माफी मांगता हूं। इधर, कैपिटल पुलिस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें