फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuwait PHOTO: इमारत में लगी आग के कारण मारे गए 40 से अधिक लोग; घटनास्थल से विचलित करने वाली तस्वीरें आईं सामने

Wed, 12 Jun 2024 02:39 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुवैत

सार

खाड़ी देश कुवैत की एक इमारत में आग लग गई है। हादसे में करीब 41 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
1 of 6
कुवैत की इमारत में लगी आग के बाद का मंजर - फोटो : पीटीआई

खाड़ी देश कुवैत की एक इमारत में आग लग गई है। हादसे में करीब 49 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि कुवैत के मंगफ इलाके में एक छह मंजिला इमारत की रसोई में आग भड़की और इसके बाद पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। इसके बाद इमारत में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ और धुंए के बीच 41 भारतीयों के मरने की खबर है।

विज्ञापन

2 of 6
कुवैत अग्निकांड में घायल भारतीयों से मिलने पहुंचे स्थानीय अधिकारी - फोटो : पीटीआई
बताया गया है कि बुधवार सुबह 4.30 बजे इमारत में स्थित मजदूरों के शिविर की रसोई में आग लग गई थी। सूत्रों का कहना है कि लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। जो लोग आग की लपटें देखकर इमारत से बाहर निकले, उनमें से कुछ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
कुवैत में इमारत में लगी भीषण आग - फोटो : पीटीआई
कैसे लगी इमारत में आग?
बताया गया है कि बुधवार सुबह 4.30 बजे इमारत में स्थित मजदूरों के शिविर की रसोई में आग लग गई थी। सूत्रों का कहना है कि लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। जो लोग आग की लपटें देखकर इमारत से बाहर निकले, उनमें से कुछ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा धुएं में दम घुटने की वजह से कुछ लोगों की मौत हो गई।

4 of 6
कुवैत में भीषण आग के बाद अस्पताल में भर्ती लोग। - फोटो : पीटीआई
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आग में घायल हुए कई लोगों को अदन, जाबेर और मुबारक अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
कुवैत में इमारत में लगी भीषण आग - फोटो : पीटीआई
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को आग लगने की सूचना स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे दी गई। जिस इमारत में आग लगी, वहां बड़ी संख्या में मजदूर रहते थे। इस हादसे में कई लोगों को बचाया गया, लेकिन, आग और धुएं के कारण कई लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे भारतीय राजदूत डॉ आदर्श स्वैका - फोटो : पीटीआई
सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश
इस हादसे के बाद कुवैत के आंतरिक मामलों के मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबा ने हादसे के कारणों का पता लगाने और सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने इमारत के मालिक के खिलाफ भी एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें