प्राग किला शहर के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है। यह सदियों पुराना किला आज भी पहले की ही तरह है। रात को इस किले में जलने वाली लाइट हर किसी को भाती है। इसके अलावा यहां आपको चार्ल्स ब्रिज भी मिल जाएगा। जो वाल्टवा नदी को ओल्ड टाउन और लेसर टाउन से जोड़ता है। आप इस शहर में शाही महल, कैथेड्रल, चर्च, मठ, टावर, घुड़शाला और नक्काशीदार संकरी गलियों आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।