फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बच्चे की चालाकी देख इतने इंप्रेस हुए आनंद महिंद्रा, ट्विटर पर ही दे डाला नौकरी का ऑफर

Mon, 13 Aug 2018 05:33 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आनंद महिंद्रा - फोटो : amar ujala
मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा एक नन्हे बच्चे से इतने प्रभावित हो गए है कि उसे सीधे सोशल मीडिया पर नौकरी का ऑफर दे डाला। हालांकि, वह बच्चा जिसे उन्होंने नौकरी का ऑफर दिया है वह कौन है, कहां का रहने वाला है इसके बारे में वह भी कुछ नहीं जानते। फिर उन्होंने नौकरी किस आधार पर दी?
विज्ञापन

2 of 5
आनंद महिंद्रा
दरअसल, आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक छोटा सा बच्चा बेड से उतरने की कोशिश करता नजर आ रहा है। बेड थोड़ी ऊंचाई पर होने की वजह से वह उतर नहीं पाता। फिर उसने ऐसी नायाब तरकीब निकाली की उसे देखने के बाद आप भी उसके फैन हो जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
आनंद महिंद्रा
वीडियो शेयर करते हुए महिंद्रा ने लिखा, 'मैं इस बच्चे के साथ अग्रिम कॉन्ट्रैक्ट करना चाहता हूं। कॉलेज पूरा करने के बाद मैं इसे नौकरी देना चाहता हूं। वह हमारे सभी प्रोजेक्ट्स की सॉफ्ट लैंडिंग सुनिश्चित करेगा। लिटिल जीनियस...' आनंद महिंद्रा ने जैसे ही यह वीडियो पोस्ट किया एक लड़की का फौरन जवाब आया। उसने कहा कि वीडियो में जो बच्चा नजर आ रहा है वह वही है।

4 of 5
आनंद महिंद्रा
 ऐश्वर्या नाम की एक यूजर ने लिखा, 'कसम से यह मेरे बचपन का विडियो है। सर मैं आपको कब जॉइन कर सकती हूं।' आनंद महिंद्रा ने लड़की चालाकी फौरन पकड़ ली। उन्होंने कहा, 'कोशिश अच्छी है, तुम भी इस 'लड़के' के जितना चतुर हो। '

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SMART KID
वहीं, आनंद महिंद्रा के ट्वीट पर एक शख्स ने जवाब देते हुए वीडियो शेयर किया जिसमें एक बच्चा दिख रहा है। वह भी तकिए के सहारे पलंग से उतरता देखा जा सकता है। उस शख्स ने उद्योगपति से गुजारिश की कि वह इसे नौकरी पर रख लें-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें