फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kenya: केन्या में विपक्षी नेता की बीच बाजार गोली मारकर हत्या, अफ्रीकी देश में गहराया राजनीतिक संकट

Thu, 01 May 2025 02:40 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी

सार

चार्ल्स वर विपक्षी नेता राइला ओडिंगा के करीबी थे। चार्ल्स की मौत पर ओडिंगा ने दुख जताया और चार्ल्स को धरती का बहादुर बेटा बताया। साल 2022 के आम चुनाव में रोडिंगा ने ही राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रपति रूतो को चुनौती दी थी।
विज्ञापन
नैरोबी में गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफ्रीकी देश केन्या में बुधवार रात विपक्षी नेता की बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना राजधानी नैरोबी में घटी। पुलिस का कहना है कि हत्या की यह घटना सुनियोजित थी और विपक्षी सांसद को पूरी योजना के तहत निशाना बनाया गया। मृतक की पहचान केन्या के विपक्षी सांसद चार्ल्स वर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चार्ल्स को नैरोबी के एक व्यस्त बाजार में कार में गोली मारी गई। 
विज्ञापन


हमलावर ने पीछा कर मारी गोलियां
पुलिस के अनुसार कि जिस वक्त चार्ल्स को गोली मारी गई, उस वक्त उनके साथ ड्राइवर और बॉडीगार्ड भी था। हमलावर बाइक से आए थे और उन्होंने कार का पीछा कर चार्ल्स वर पर गोलियां चलाईं। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूतो ने घटना पर दुख जताया और घटना की सघन जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी हत्या के जिम्मेदार हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाए। चार्ल्स वर विपक्षी ओरेंज डेमोक्रेटिक मूवमेंट पार्टी के सांसद थे और साल 2022 में पश्चिमी केन्या के कासीपुल निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। 

ये भी पढ़ें- Israel: इस्राइल के जंगलों में लगी भीषण आग, राष्ट्रीय आपातकाल लागू, लोग मकान छोड़कर भागे
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्या में राजनीतिक संकट गहराया
चार्ल्स वर विपक्षी नेता राइला ओडिंगा के करीबी थे। चार्ल्स की मौत पर ओडिंगा ने दुख जताया और चार्ल्स को धरती का बहादुर बेटा बताया। साल 2022 के आम चुनाव में रोडिंगा ने ही राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रपति रूतो को चुनौती दी थी। केन्या में बीते साल से राजनीतिक तनाव गहराया हुआ है और इसके चलते सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन विरोध प्रदर्शनों में दर्जनों लोग मारे गए हैं। इस साल मार्च में ही राजनीतिक सुलह हुई है, लेकिन अब विपक्षी सांसद की हत्या ने संकेत दिए हैं कि पर्दे के पीछे केन्या में राजनीतिक संकट गहरा रहा है।  

ये भी पढ़ें- US: कमला हैरिस का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- अमेरिकी आदर्शों को पूरी तरह से छोड़ चुके हैं राष्ट्रपति
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें