फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: विपक्ष का नेता बनने की दौड़ में केमी बेडेनोच और रॉबर्ट जेनरिक, मतदान के बाद जेम्स क्लेवरली बाहर

Wed, 09 Oct 2024 10:39 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।

सार

UK: कंजर्वेटिव पार्टी का प्रमुख बनने की दौड़ मं केमी बेडेनोच और रॉबर्ड जेनरिक अंतिम दो उम्मीदवार बनकर सामने आए हैं। इन दोनों में से एक को विपक्ष का नेता चुना जाना है। नए विपक्ष के नेता का एलान 2 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
केमी बेडेनोच, रॉबर्ट जेनरिक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंजर्वेटिव पार्टी का प्रमुख बनने की दौड़ में केमी बेडेनोच और रॉबर्ट जेनरिक का नाम उभरकर सामने आया है। इन दोनों में से एक ऋषि सुनक की जगह लेगा। दोनों नेता विपक्ष का नेता बनने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। पार्टी प्रमुख के लिए अंतिम दौर के मतदान में पूर्व विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें केवल 37 वोट मिले। जबकि बेडेनोच को 42 और जेनरिक को 41 वोट मिले। 

विज्ञापन


कंजर्वेटिव सांसद बॉब ब्लैकमेन ने बताया कि अब ये अंतिम दो उम्मीदवार पार्टी के सदस्यों के सामने जाएंगे और सदस्य अपने अगले नेता का चयन करेंगे। दोनों अंतिम उम्मीदवारों के बीच आप्रवासन में कटौती और भारतीयों के वीजा प्रतिबंध को लेकर गरमागरम बहसें हो चुकी हैं। 
 
पूर्व आप्रवासन मंत्री रॉबर्ट जेनरिक ने पहले भारत के लिए सभी श्रेणियों के वीजा के लिए सख्त प्रतिबंधों का समर्थन किया था। उनका कहना था कि भारतीय नागरिकों को तब तक सभी श्रेणियों कड़े प्रतिबंधों का सामना करना चाहिए, जब तक भारत अवैध रूप से ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों को वापस नहीं ले लेता। वहीं, नाइजीरियाई मूल की बेडेनोच ने आरोप लगाया था कि जेनरिक भारत की समस्याओं को ब्रिटेन की सड़कों पर ला रहे हैं, जिससे अशांति पैदा हो रही है। मंगलवार को पूर्व मंत्री टॉम टुगेंडहाट कम वोट मिलने के चलते विपक्ष के नेता की दौड़ से बाहर हो गए। 
विज्ञापन


कंजर्वेटिव पार्टी के नए प्रमुख और विपक्ष के नेता का एलान दो नवंबर को किया जाएगा। यह एलान तीन हफ्ते की ऑनलाइन और डाक मतदान प्रक्रिया के बाद होगा। यह चुनाव सुनक के नेतृत्व में पार्टी की जुलाई में हुई भारी हार के बाद उनके इस्तीफे के चलते हो रहा है। इस बीच, भारतीय मूल के ब्रिटिश नेता सुनक अंतरिम विपक्ष के नेता के रूप में काम कर रहे है और पार्टी की एकुजटता का आह्नान कर रहे हैं। 
   
पार्टी के सम्मेलन में अपने विदाई भाषण में सुनक ने सदस्यों से कहा, जो भी इस प्रतियोगिता को जीतेगा, उसे अपना समर्थन दें। हमें बंटवारे, द्वेष और झगडों को समाप्त करना होगा। हमें पुरानी गलतियों को नहीं दोहराना चाहिए, अपनी पुराने मतभेदों को नहीं पालना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें