फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कमला हैरिस के पति डग एमहॉफ स्वीकारी शादी के बाद भी संबंध की बात, बच्चों की स्कूल टीचर से चल रहा था अफेयर

Sun, 04 Aug 2024 11:09 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

डग एमहॉफ ने बताया कि मेरी गलती के चलते मैं और क्रिस्टीन कठिन समय से गुजरे थे। इसके बाद मैंने खुद को और चीजों को संभाला। डग अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से शादी से पहले एक वकील थे। उनकी पहली पत्नी क्रिस्टीन से उनके दो बच्चे एला और कोल एमहॉफ हैं। 
विज्ञापन
अपने पति डग एमहॉफ के साथ अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति डग एमहॉफ ने अपनी पहली शादी के दौरान विवाहेत्तर संबंध की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि कमला हैरिस से मिलने और शादी से पहले उनका अपने बच्चों की स्कूल टीचर से अफेयर चल रहा था। वह गर्भवती भी हो गई थी और उसका गर्भपात हो गया था। हालांकि उन्होंने इस बारे में कमला हैरिस को बताया हुआ था।

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार कमला हैरिस के पति डग एमहॉफ अपनी पहली पत्नी क्रिस्टीन एमहॉफ से विवाह के बाद एक महिला के साथ रिश्ते में थे। वह महिला उनके बच्चों की टीचर थी। बताया गया कि क्रिस्टीन को जैसे ही संबंध के बारे में पता चला तो वह डग से अलग हो गईं थीं। 

डग और परिवार मुझे गर्व: क्रिस्टीन
डग एमहॉफ के संबंध की बात पता चलने पर क्रिस्टीन ने 2009 में कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डाली थी। जिसे 2010 में मंजूर कर लिया गया। इसके बाद दोनों अलग हो गए। क्रिस्टीन ने बताया कि डग और मैनें अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया था। वह मेरे बच्चों के अच्छे पिता, मेरे अच्छे दोस्त हैं। मैनें, डग और कमला ने मिलकर एक बेहतरीन परिवार बनाया है। इस पर मुझे गर्व है। 
विज्ञापन


कमला को थी जानकारी
एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक कमला हैरिस को शादी से पहले एमहॉफ ने अफेयर की बात बताई थी। यह जानकारी 2020 में उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जांच आयोग को भी दी गई थी। बता दें कमला हैरिस और डग की शादी 2014 में हुई थी। उनको कोई बच्चा नहीं है। डग के बच्चे हैरिस को मामाला कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें