फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Presidential Elections: डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी टक्कर दे रहीं कमला हैरिस, नए सर्वेक्षण ने सबको चौंकाया

Sat, 27 Jul 2024 08:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US Presidential Elections: ताजा सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी से 93 फीसदी समर्थन मिल रहा है। ट्रंप को भी रिपब्लिकन पार्टी से इतना ही समर्थन मिल रहा है।  
विज्ञापन
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की उपराष्ट्रति कमला हैरिस का रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से कड़ा मुकाबला है। न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज के एक ताजा सर्वेक्षण में हैरिस को ट्रंप का पीछा करते दिखाया गया है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं के दबाव में व्हाइट हाउस की दौड़ से पीछे हटने का फैसला किया था और हैरिस को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में समर्थन देने का फैसला किया। हैरिस की उम्मीदवारी ने डेमोक्रेटिक पार्टी को एक बार फिर से एकजुट किया है, जो पहले अंदर से काफी बंट गई थी। 

विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स के सर्वेक्षण के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी के महज 14 फीसदी लोगों ने कहा कि वे दूसरा विकल्प (बाइडन और हैरिस के इतर) चाहते हैं। जबकि पार्टी के 70 फीसदी मतदाता हैरिस का समर्थन कर रहे हैं। मतदाताओं ने कहा कि वे चाहते हैं कि पार्टी हैरिस के पीछे मजबूती से खड़ी हो। पिछले हफ्ते बाइडन के दूसरे कार्यकाल की दौड़ से पीछे हटने के कुछ घंटों बाद हैरिस ने राष्ट्रपति पद के लिए अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया था। हालांकि, डेमोक्रेटिक पार्टी ने हैरिस को अभी तक आधिकारिक तौर पर हैरिस को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। 
  
डेमोक्रेटिक पार्टी के ज्यादातर नेताओं और मतदाताओं ने कहा कि वे हैरिस की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से उत्साहित हैं। 10 फीसदी असंतुष्ट या नाराज हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं के तेजी से एकजुट होने से बाइडन पर ट्रंप की बढ़त को कम करने में मदद मिली। इसमें कहा गया है कि हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी से 93 फीसदी समर्थन मिल रहा है। ट्रंप को भी रिपब्लिकन पार्टी से इतना ही समर्थन मिल रहा है।  
विज्ञापन


कुल मिलाकर आमने-सामने के मुकाबले में मतदाताओं के बीच ट्रंप हैरिस से 48-47 फीसदी के अंतर से आगे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स/सिएना के सर्वेक्षण में जुलाई के शुरुआत की तुलना में डेमोक्रेट्स के लिए यह एक उल्लेखनीय सुधार है। अटलांटा की डिबेट में खराब प्रदर्शन के बाद बाइडन ट्रंप से काफी पीछे हो गए थे। जिसके बाद उन पर पार्टी नेताओं की ओर से दोबारा चुनाव न लड़ने का दबाव बना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें