फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: ट्रूडो के बयान के बाद हिंदुओं पर खतरा, संगठन ने सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री को लिखी चिट्ठी, की यह मांग

Thu, 21 Sep 2023 03:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

फोरम ने अपनी चिट्ठी में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख और नामित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के बयानों के संबंध में समुदाय ने लीब्लेंक से इस मामले पर ध्यान देने और अहम कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
Hindu Forum Canada - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के हिंदू संगठन ने सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लीब्लेंक को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें हिंदू फोरम ने खलिस्तानियों के खतरों को मद्देनजर रखते हुए हिंदू समुदाय की सुरक्षा की मांग की है। हिंदू फोरम कनाडा एक गैर लाभकारी मानवतावादी संगठन है, जिसे कनाडा के अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए बनाया गया है। 
विज्ञापन


फोरम ने अपनी चिट्ठी में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख और नामित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नूं के बयानों को लेकर डर जताया है। हिंदू समुदाय ने लीब्लेंक से इस मामले पर ध्यान देने और जरूरी कदम उठाने की मांग की है। हिंदू फोरम कनाडा ने कहा, 'हम अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से लेने का अनुरोध करते हैं। इसका सीधा प्रभाव कनाडा के नागरिकों पर पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली नफरती वीडियों ने हमारी चिंता और भी बढ़ा कर रख दी है।' 

भारत के नामित आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो जारी कर कहा, 'खालिस्तान समर्थक सिखों ने हमेशा ही कनाडा के लिए वफादारी दिखाई है।' उसने इसके बाद भारत-कनाडाई लोगों को कनाडा छोड़कर जाने की धमकी दी है। पन्नू ने कहा, 'कनाडा में रह रहे हिंदू, जल्द से जल्द यहां से चले जाएं।' 
विज्ञापन




कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने भारतीय सरकार पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद से भारत-कनाडा के संबंधों में मतभेद शुरु हो गया। निज्जर भारत का एक नामित आतंकी था, जिसे ब्रिटिश कोलंबिया के गुरुद्वारे के बाहर 18 जून को गोली मार दी गई थी। फोरम ने बताया कि पन्नू ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जो भी उसके सिद्धांतो को मानने से इनकार करेगा, उसे निशाना बनाया जाएगा। 

फोरम ने अपनी चिट्ठी में कहा, 'हमें यकीन है कि कनाडाई अधिकारी इस मामले में निर्णायक कदम उठाएंगे।' बुधवार को कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के छात्रों और जो वहां की यात्रा करने वाले हैं, उन्हें सावधानी बरतने के आदेश दिए गए हैं। कनाडा में भारतीय मूल के छात्रों और लोगों को धार्मिक जगहों पर जाने से बचने की सलाह भी दी गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें