जॉर्जिया चुनाव हस्तक्षेप मामले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कुछ आरोपों को न्यायाधीश ने खारिज कर दिया है, हालांकि अभियोग में कई अन्य आरोप बरकरार हैं। फुल्टन काउंटी सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश ने आदेश में कहा कि छह मामलों को रद्द किया जाना चाहिए, जिसमें 2024 के संभावित रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रम्प के खिलाफ तीन मामले भी शामिल हैं। लेकिन आदेश में अन्य आरोपों को बरकरार रखा गया है। न्यायाधीश ने लिखा है कि अभियोजक उनके द्वारा खारिज किए गए आरोपों पर नए केस शुरू करने की मांग कर सकते हैं।
यह फैसला फुल्टन काउंटी के जिला अटॉर्नी फानी विलिस के लिए एक झटका है। यह पहली बार है कि डोनाल्ड ट्रम्प के आपराधिक मामलों में से कई आरोप खारिज कर दिया गया है। न्यायाधीश ने कहा कि अभियोजक अपराध से जुड़ी खास तथ्य रखने में विफल रहा है। विचाराधीन छह आरोप निर्वाचित अधिकारियों को उनके पद की शपथ का उल्लंघन करने से संबंधित हैं। इसमें दो जनवरी, 2021 को जॉर्जिया के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ब्रैड रैफेंसपर्गर, एक साथी रिपब्लिकन को किए गए डोनाल्ड ट्रम्प के फोन कॉल से संबंधित दो आरोप शामिल हैं।
क्या है मामला
मामले में ट्रम्प और 18 अन्य पर राज्य में 2020 के चुनाव में डेमोक्रेट नेता बाइडन के हाथों अपनी हार को पलटने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। लगभग 100 पन्नों के अभियोग में ट्रम्प और उनके सहयोगियों द्वारा उनकी हार को पलटने से जुड़े विवरण दिया गया है, जिसमें धोखाधड़ी के झूठे दावों का सामना करने वाले एक चुनाव कार्यकर्ता को परेशान करना और जॉर्जिया के सांसदों को मतदाताओं की इच्छा को नजरअंदाज करने जैसे प्रयास शामिल हैं।