फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'यूक्रेन-रूस में शांति के लिए किसी भी देश की भूमिका का स्वागत'; पीएम मोदी से जुड़े सवाल पर बोले जॉन किर्बी

Thu, 05 Sep 2024 07:49 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

इसके साथ ही जॉन किर्बी ने यह भी बताया कि पीएम मोदी और जो बाइडन के बीच बीते सप्ताह हुई बातचीत में बांग्लादेश में लोगों की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बांग्लादेश में लोगों की सुरक्षा और वहां लोकतांत्रिक संस्थानों के भविष्य के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की थी।
विज्ञापन
जो बाइडन और नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को दो साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन इसके थमने का फिलहाल कोई आसार  नजर नहीं आ रहा। कई देशों ने कूटनीतिक वार्ता के जरिए शांति स्थापित करने की वकालत की है। इस बीच, अमेरिका ने दोनों देशों में शांति स्थापना को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेरिका ने कहा है कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को शांत करने में मदद करने के लिए किसी भी देश की भूमिका का वह स्वागत करता है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी  का ये बयान हाल ही में पीएम मोदी के साथ हुई टेलीफोन वार्ता के संदर्भ में आया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच यूक्रेन-रूस में शांति स्थापित करने को लेकर चर्चा हुई थी। 

विज्ञापन


क्या बोले जॉन किर्बी?
एक प्रेस कांफ्रेस में व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी  कहा कि कोई भी राष्ट्र जो इस युद्ध को समाप्त करने में मदद करने का इच्छुक है और राष्ट्रपति जेलेंस्की के विशेषाधिकारों, यूक्रेनी लोगों के विशेषाधिकारों, न्यायपूर्ण शांति की उनकी योजना को ध्यान में रखते हुए ऐसा करता है तो हम निश्चित रूप से उस तरह की भूमिका का स्वागत करेंगे। 

दरअसल, बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में जॉन किर्बी से राष्ट्रपति जो बाइडन की यूक्रेन यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करने के बारे में पूछा गया? सका जवाब देते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की। 
विज्ञापन


साथ ही जॉन किर्बी ने एक और सवाल कि क्या उन्हें लगता है कि भारत इस युद्ध को समाप्त करने में भूमिका निभा सकता है? का जवाब देते हुए व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि हम निश्चित रूप से ऐसी उम्मीद करते हैं।

पीएम मोदी-बाइडन की वार्ता में बांग्लादेश में लोगों की सुरक्षा पर भी हुई चर्चा
इसके साथ ही जॉन किर्बी ने यह भी बताया कि पीएम मोदी और जो बाइडन के बीच बीते सप्ताह हुई बातचीत में बांग्लादेश में लोगों की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बांग्लादेश में लोगों की सुरक्षा और वहां लोकतांत्रिक संस्थानों के भविष्य के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की थी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने बांग्लादेश में लोगों की सुरक्षा और उनके लोकतांत्रिक संस्थानों के भविष्य के बारे में अपनी निरंतर चिंताओं को स्पष्ट किया है। गौरतलब है कि 26 अगस्त की कॉल के बाद व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में बांग्लादेश का कोई जिक्र नहीं किया गया था। हालांकि, पीएम मोदी ने एक्स पर  जो  पोस्ट किया था उसमें इस बारे में बताया गया था कि टेलीफोन पर बातचीत के दौरान बांग्लादेश पर चर्चा की गई थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें