फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकाः दवा कंपनी इनसिस के संस्थापक कपूर को साढ़े पांच साल की कैद

Sat, 25 Jan 2020 02:38 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
insys founder john kapoor - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दर्द निवारक दवाओं के ओवरडोज से हजारों लोगों की मौत के मामले में बोस्टन में यूएस जिला जज ने इनसिस के संस्थापक जॉन एन कपूर को साढ़े पांच साल की कैद की सजा सुनाई। 

विज्ञापन

कपूर पर आरोप है कि उन्होंने अधिक शक्ति वाली दर्द निवारक दवाएं लिखने के लिए डॉक्टरों को रिश्वत दी थी। इनसिस ने 2012 से 2015 तक डॉक्टरों को मोटी रिश्वत देकर अपनी दर्दनिवारक स्प्रे सबसिस मरीजों को दिलवाई जबकि उन्हें इसकी जरूरत नहीं थी। 

इसके अलावा इंश्योरेंस कंपनियों को भी अपनी चालाकी से बेवकूफ बनाया। गलत तरीके अपनाकर दवाई का खर्च एजेंट से क्लियर करवाया।

सबसिस बनाने में फेंटानिल का इस्तेमाल किया जाता है जो मॉर्फिन से भी 50 से 100 गुना हैवी डोज होता है। यह दवा लाइलाज कैंसर के मरीजों को दी जाती है। लेकिन, इनसिस कंपनी ने मुनाफा कमाने के लिए सामान्य दर्द वाले मरीजों को भी यह दवा बेची थी।
विज्ञापन


ये दवा यूं खराब थी कि लेने वालों को इसकी लत लग जाती थी क्योंकि इसमें एक किस्म का ड्रग्स ‘फेन्टेनिल’ डाला जाता था जो कि एक तरह का ओपिऑइड है।

2012 में इनसिस की बिक्री 86 लाख डॉलर थी। लोगों की जान से खिलवाड़ करने की स्ट्रैटजी से 2015 में बिक्री 32.9 करोड़ डॉलर पहुंच गई। इतने भारी मुनाफे के चलते कंपनी को 2013 में आईपीओ लाने में भी मदद मिली थी।

इससे पहले कंपनी के चार पूर्व अधिकारियों को बॉस्टन की अदालत ने दोषी ठहराया था जिन्हें तीन साल से कम की सजा सुनाई गई थी। हालांकि सरकार ने इन्हें 10 साल की सजा देने की गुहार कोर्ट से लगाई थी। बता दें कि 1999 से 2017 तक लगभग चार लाख लोगों की मौत इन दवाओं के ओवरडोज से हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें