फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति बना तो रद्द होगा एच-1 बी निलंबन: जो बिडेन

Fri, 03 Jul 2020 04:27 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
जो बिडेन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा है कि यदि वह नवंबर में चुनाव जीतते हैं, तो वह भारतीय आईटी पेशेवरों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय एच-1 बी वीजा पर लागू अस्थायी निलंबन को खत्म कर देंगे। ट्रंप प्रशासन 23 जून को एच-1बी और अन्य विदेशी कार्य वीजा को 2020 के अंत तक निलंबित कर चुका है।

विज्ञापन


बिडेन ने एनबीसी न्यूज द्वारा एशियाई अमेरिकी और प्रशांत द्वीप समूह के लोगों (एएपीआई) के मुद्दों पर आयोजित एक डिजिटल टाउन हॉल बैठक में एच-1 बी वीजा धारकों के योगदान की प्रशंसा की। बिडेन ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इस साल के बाकी समय में एच-1बी वीजा को समाप्त कर दिया, लेकिन ऐसा मेरे प्रशासन में नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि ‘कंपनी वीजा पर आए लोगों ने इस देश का निर्माण किया है।’ उन्होंने आगे कहा कि पहले दिन (कार्यकाल के) मैं 1.1 करोड़ दस्तावेज रहित अप्रवासियों की नागरिकता की राह आसान करने के लिए कांग्रेस में विधायी आव्रजन सुधार विधेयक भेजूंगा।’ उन्होंने ट्रंप की आव्रजन नीतियों को क्रूर कहा। बिडेन ने भारत को ‘प्राकृतिक साझेदार’ बताते हुए यह भी कहा कि यदि वे चुनाव जीतते हैं तो भारत के साथ रिश्ते मजबूत करेंगे और यह मेरी उच्च प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन


भारत-अमेरिकी असैन्य एटमी डील की भूमिका पर गर्व है
बिडेन से जब पूछा गया कि क्या भारत अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम है, तो वे बोले, ‘हमारी सुरक्षा में यह रणनीतिक साझेदारी आवश्यक और महत्वपूर्ण है।’ उपराष्ट्रपति के तौर पर अपने आठ सालों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि करीब एक दशक पहले हमारे प्रशासन में अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु समझौता कराने में निभाई भूमिका पर मुझे गर्व है, जो कि एक बड़ा समझौता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें