फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 21 सितंबर को विलमिंगटन में चौथे क्वाड नेताओं के सम्मेलन की मेजबानी करेंगे बाइडन, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

Thu, 12 Sep 2024 11:35 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 21 सितंबर को डेलावेयर के विलमिंगटन में चौथे क्वाड नेताओं के सम्मेलन की मेबजानी करेंगे। इस बैठक में ऑस्ट्रेलिया क प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा शामिल होंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ जो बाइडन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 21 सितंबर को डेलावेयर के विलमिंगटन में चौथे क्वाड नेताओं के सम्मेलन की मेबजानी करेंगे। इस बैठक में ऑस्ट्रेलिया क प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा शामिल होंगे। व्हाइट हाउस ने एक बयान में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने कहा, यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति बाइडन बिलमिंगटन में विदेशी नेताओं की मेजबानी करेंगे, जो उनके निजी संबंधों और क्वाड के महत्व को दर्शाता है। बाइडन प्रशासन ने क्वाड को आगे बढ़ाने और इसे एक महत्वपूर्ण मंच बनाने को अपनी प्राथमिकता बनाया है। साल 2021 में व्हाट हाउस में क्वाड नेताओं का सम्मेलन हुआ था। तबसे हर साल यह सम्मेलन होता है। हाल के वर्षं में क्वाड के विदेश मंत्री आठ बार मिल चुके हैं और इन देशों की सरकारें सभी स्तरों पर आपस में समन्वय बनाए हुए हैं। 



इसने आगे कहा, इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना, एक स्वतंत्र और खुला हिंद प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करना और इस क्षेत्र के सहयोगियों को ठोस लाभ प्रदान करना है। इस बैठक में स्वास्थ्य सुरक्षा, प्राकृतिक आपदाओं पर प्रतिक्रिया, समुद्री सुरक्षा, उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे, महत्वपूर्ण और उभरती हुई तकनीक, जलवायु और स्वच्छ उर्जा और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर फोकस किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें