फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूटनीति: 'क्वाड से घबरा गए थे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, बताया था देश के लिए खतरा', जो बाइडन ने किया खुलासा

Sat, 23 Apr 2022 07:56 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

जिनपिंग ने कहा था कि क्वाड को मजबूत इसलिए किया जा रहा है, जिससे चीन प्रभावित हो। हालांकि, बाइडन ने इससे इनकार किया और कहा, यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए किया जा रहा है। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि चीनी राष्ट्रपति क्वाड की बढ़ती ताकत को देखकर डर गए थे। उन्होंने कहा कि एक बार चीनी राष्ट्रपति ने मुझसे कहा था, वह चीन के खिलाफ क्वाड को मजबूत कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बाइडन ने कहा कि मैंने शी जिनपिंग को संकेत दिया था कि वह क्वाड के लिए ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका को लामबंद करने का प्रयास कर रहे हैं, जिस पर जिनपिंग ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, जिससे चीन प्रभावित हो। हालांकि, मैंने जवाब दिया कि ऐसा सिर्फ इसलिए हो रहा है कि वे देश साथ रहें जो हिंद-प्रशांत में काम कर रहे हैं। 


पुतिन को लगा नाटो को तोड़ लेंगे
निजी आवास पर एक कार्यक्रम के दौरान जो बाइडन ने कहा कि, जब में चुनकर सत्ता में आया तो पुतिन को लगा कि वह नाटो को तोड़ लेंगे। पुतिन का शुरुआत से यही उद्देश्य था। इस दौरान बाइडन ने कहा कि मैं पिछले आठ साल से यही बात कर रहा हूं। 

विज्ञापन


24 मई को होना है क्वाड शिखर सम्मेलन
भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका सदस्यीय क्वाड का शिखर सम्मेलन 24 मई को जापान में होना है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच 12 अप्रैल को हुई आभासी बैठक में बाइडन ने कहा था कि वह 24 मई को होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन को लेकर उत्सुक हैं। दो सप्ताह पहले हुई आभासी बैठक के दौरान उन्होंने कहा था कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत और अमेरिका एक दूसरे के स्वाभाविक सहयोगी हैं और दोनों देशों  के बीच पिछले कुछ वर्षों में रिश्तों में जो विकास हुआ है, जो गति आई है उसकी कुछ दशक पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें