फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joe Biden: पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के लिए आप जिम्मेदार, सऊदी के क्राउन प्रिंस से मुलाकात में ऐसा क्यों बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

Sat, 16 Jul 2022 06:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

पिछले साल ही बाइडन ने अमेरिकी खुफिया विभाग की एक रिपोर्ट जारी करने की अनुमति दी थी, इसमें कहा गया था कि पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के पीछे सीधे तौर पर क्राउन प्रिंस का ही हाथ है।
विज्ञापन
जो बाइडन-प्रिंस सलमान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इन दिनों पश्चिम एशिया के दौरे पर हैं। इस्राइल यात्रा के बाद वह सऊदी अरब पहुंचे हैं। यहां क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने उनका जोरदार स्वागत किया। क्राउन प्रिंस से बैठक के दौरान बाइडन ने 2018 में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का मामला उठाया। इस बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा, उनका मानना था कि क्राउन प्रिंस जमाल खशोगी की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। 

विज्ञापन


बाइडन ने कहा, क्राउन प्रिंस के साथ बैठक में उन्होंने यह मुद्दा उठाया। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि जमाल खशोगी की हत्या के समय, वह इसके बारे में क्या सोचते थे और अब क्या सोचते हैं। उन्होंने कहा, मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में मानवाधिकार के मुद्दे पर मैं चुप नहीं रह सकता। मैं हमेशा अपने मूल्यों के लिए खड़ा रहूंगा।

बाइडन से क्या बोले क्राउन प्रिंस 
बाइडन ने कहा, मैनें सीधे तौर पर कहा कि जमाल खशोगी की हत्या के लिए आप जिम्मेदार हैं? इस पर क्राउन प्रिंस ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। साथ ही वह उन लोगों पर भी कार्रवाई कर रहे हैं, जो इस हत्या के पीछे हैं। इस बैठक के दौरान बाइडन ने मानवाधिकार व राजनीतिक सुधार के मुद्दों पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन


इस दौरान जो बाइडन ने सऊदी प्रिंस को अमेरिका आने का न्यौता दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अरब नेताओं से कहा कि वाशिंगटन पूरी तरह से मध्य पूर्व पर बात करता रहेगा और अन्य विश्व शक्तियों को अपना प्रभाव नहीं छोड़ने देगा।

बाइडन की हुई थी आलोचना 
दरअसल, क्राउन प्रिंस का अभिवादन करने को लेकर बाइडन की खूब आलोचना हुई थी। दरअसल, राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में बाइडन ने मानवाधिकार के मुद्दे पर पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या को लेकर सऊदी अरब की तीखी आलोचना की थी। पिछले साल ही बाइडन ने अमेरिकी खुफिया विभाग की एक रिपोर्ट जारी करने की अनुमति दी थी, इसमें कहा गया था कि पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के पीछे सीधे तौर पर क्राउन प्रिंस का ही हाथ है। इसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तकरार आ गई थी। हालांकि, क्राउन प्रिंस शुरुआत से ही इस रिपोर्ट को नकारते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें