फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joe Biden News: बिडेन ने रचा इतिहास, ओबामा का रिकॉर्ड तोड़ बने सबसे अधिक वोट हासिल करने वाले उम्मीदवार

Thu, 05 Nov 2020 01:56 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
जो बिडेन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

Joe Biden: अमेरिका के इतिहास में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन राष्ट्रपति चुनाव में सबसे अधिक मत हासिल करने वाले प्रत्याशी बन गए हैं और उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा स्थापित रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) की खबर के मुताबिक चार नवंबर तक बिडेन को 7.07 करोड़ मत मिल चुके थे जो अब तक के राष्ट्रपति चुनाव में किसी प्रत्याशी को मिले सबसे अधिक मत हैं।

विज्ञापन


एनपीआर के मुताबिक यह संख्या वर्ष 2008 के चुनाव में ओबामा को मिले मतों से करीब 3,00,000 अधिक है जो पिछला रिकॉर्ड था। बिडेन ने लोकप्रिय मतों के मामले में ओबामा को पछाड़ दिया है जिनके पक्ष में वर्ष 2008 में 6,94,98,516 लोगों ने मतदान किया था।


बिडेन व्हाइट हाउस की दौड़ में निवर्तमान राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी टक्कर दे रहे हैं और लोकप्रिय मतों के मामले में उनसे 27 लाख मतों से आगे हैं। कड़ी टक्कर वाले राज्यों में जैसे-जैसे मतगणना बढ़ रही है, वैसे-वैसे बिडेन की बढ़त का अंतर भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


एनपीआर ने कहा कि पूरे देश में अब भी लाखों मतों की गिनती बाकी है जिनमें कैलिफोर्निया भी शामिल है जहां पर 64 प्रतिशत मतों की गिनती हुई है। ट्रंप भी बुधवार तक 6.73 करोड़ मत हासिल कर ओबामा के रिकॉर्ड के करीब है।
विज्ञापन


एनबीसी न्यूज के मुताबिक इस बार करीब 10 करोड़ मतदाताओं ने ई-मेल मतपत्र के जरिए मतदान किया है जिनमें से 2.3 करोड़ मतों की गिनती बाकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें