फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: जो बाइडन ने लगाया 20 खरब डॉलर के निवेश प्रस्ताव पर दांव

Fri, 02 Apr 2021 01:02 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन

सार

  • जो बाइडन ने अमेरिकी बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने और रोजगार बढ़ाने के लिए पैकेज का किया एलान
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश के भौतिक बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने और ओवरहाल करने के लिए 20 खरब डॉलर के बड़े निवेश प्रस्ताव पैकेज पर दांव लगाया है। इसमें इलेक्ट्रिक कार चार्जर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सामाजिक इंजीनियरिंग में निवेश किया जाएगा। इस प्रस्ताव में बाइडन ने कहा कि सरकार उन सब कामों को भी कर सकती है जो निजी क्षेत्र नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन


बाइडन ने पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग में कहा, हमारे संघीय गैर-रक्षा शोध और विकास खर्च में अमेरिकी रोजगार योजना सबसे अहम है। उन्होंने कहा, इस अभूतपूर्व योजना से वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और पुराने बुनियादी ढांचे आधुनिक करने के साथ जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से मुकाबला भी किया जा सकेगा। बाइडन ने कहा, इससे उन बाजारों में अमेरिका को बढ़त मिलेगी, जो वैश्विक नेतृत्व को बढ़ावा देने वाले हैं।

इनमें बैटरी प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर चिप, स्वच्छ ऊर्जा वाले बाजार शामिल होंगे। ताजा प्रस्ताव से द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सर्वाधिक नौकरियों का सृजन होगा। अनुमान है कि चार वर्षों में अच्छे वेतन वाली 1.8 करोड़ से अधिक नौकरियों के रास्ते खुलेंगे। बाइडन ने नई योजना के लिए अमेरिकी संसद (कांग्रेस) से प्रोटेक्टिंग दि राइट टू ऑर्गनाइज एक्ट पारित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


प्रस्ताव में बुजुर्गों, दिव्यांगों की देखभाल शामिल
बाइडन के प्रस्ताव में पुल, सड़क, सार्वजनिक परिवहन, बंदरगाह, हवाई अड्डों और इलेक्ट्रिक वाहन विकास जैसे क्षेत्र में 621 अरब डॉलर का निवेश भी शामिल है। बुजुर्गों और दिव्यांग अमेरिकियों की देखभाल के लिए इस योजना से 400 अरब डॉलर की मदद दी जाएगी। इसके साथ ही बाइडन ने चार लाख अमेरिकी डालर से अधिक प्रतिवर्ष कमाने वालों पर कर बढ़ाने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें