फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान: कोरोना संक्रमण रोक पाने में असफल रहे प्रधानमंत्री सुगा देंगे इस्तीफा, जानें पीएम बनने की दौड़ में कौन नए चेहरे

Fri, 03 Sep 2021 01:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए तेजी से कार्रवाई न करने और जन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद ओलंपिक आयोजित करने को लेकर सुगा की देश में काफी आलोचना की जा रही है।
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने प्रधानमंत्री पद से जल्द इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि वे सत्तारूढ़ पार्टी का नेतृत्व करने के लिए आगे अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं करेंगे। इससे संकेत मिलते हैं कि सितंबर अंत तक वह जापान के पीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। 
विज्ञापन


जापान के सरकारी मीडिया एजेंसी एनएचके के मुताबिक, सुगा ने शुक्रवार को उनकी सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के कार्यकारी अधिकारियों को बताया कि वह पार्टी का नेतृत्व करने के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं करेंगे, जिसके लिए 29 सितंबर को चुनाव होने हैं। इसका मतलब है कि जापान को एक नया नेता मिलेगा, जो एलडीपी के प्रमुख के रूप में चुना जाएगा। 

पार्टी को संसद में बहुमत प्राप्त होने की वजह से उसके नेता को ही जापान का नेता चुना जाएगा। गौरतलब है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए तेजी से कार्रवाई न करने और जन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद ओलंपिक आयोजित करने को लेकर सुगा की देश में काफी आलोचना की जा रही है। इन्हीं आलोचनाओं और अपनी समर्थन रेटिंग्स में गिरावट के चलते सुगा ने पीएम पद से हटने का एलान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें