फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में डीएनए टेस्ट से होती है मैचमेकिंग, लोगों को मिल रहा है बेहतर परिणाम

Fri, 07 Jun 2019 12:56 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

जापान की कंपनी नोज्जे ने अनोखी मैचमेकिंग सुविधा शुरू की है, जिसमें पेशा, सैलरी या शक्ल-सूरत नहीं बल्कि डीएनए के आधार पर युगलों की मैचमेकिंग की जाती है। यह सेवा पहली बार जापान में शुरू की गई है। इसमें स्त्री और पुरुष के लार से लिए गए डीएनए की जांच कर मैचमेकिंग की जाती है। डीएनए टेस्ट करने वाली शिनागावा लैब का मानना है कि लोगों के लार में 16 हजार वेरिएशन के एचएलए जीन कॉम्प्लेक्स पाए जाते हैं, जिनका सीधा असर इंसानों के बीच कथित आकर्षण पर होता है। लैब के मुताबिक दो शख्स के एचएलए में जितना ज्यादा अंतर होगा, उतना ही ज्यादा वे एक-दूसरे को पसंद करेंगे और उनके साथ निभाने की संभावना भी ज्यादा होगी। 

विज्ञापन


मैचमेकिंग कंपनी नोज्जे का कहना है कि जो लोग अंतर्मुखी हैं और पारंपरिक रूप से से लोगों से मिलने में संकोच महसूस करते हैं या फिर ऑनलाइन मिलते हुए तंग आ चुके हैं, उनके लिए यह बेहतर विकल्प है। एक अच्छा जीवन साथी पाने के लिए यह बेहतर तरीका इसलिए है क्योंकि इसमें मैचिंग भाग्य नहीं बल्कि बायोलॉजी के आधार पर की जाती है।  

मैचमेकिंग की इस सेवा को जापान के लोग और खासकर युवा काफी पसंद कर रहे हैं। हर महीने करीब 200 युवा इसकी सेवाएं ले रहे हैं। करीब 25 साल से जोड़े मिला रही कंपनी ने हाल ही में टोक्यो के करीब गिंजा में पहली मैचमैकिंग पार्टी रखी थी। वहां पर 26 लोगों को जीवन साथी मिल गए। यहां मिलाए गए जोड़ों की समानता की औसत रेटिंग 80% रही। 
विज्ञापन


नोज्जे की इस सेवा से जुड़ने की फीस 21 हजार रुपए है। डीएनए मैचिंग के लिए 34 हजार रुपए अलग से देने पड़ते हैं। नोज्जे डीएनए टेस्टिंग के लिए शिनागावा लैब को भेजती है। टेस्टिंग के बाद लैब युगल की समानता को अंकों के रूप में रेटिंग देती है। अगर युगल का एचएलए जीन कॉम्प्लेक्स जरा भी नहीं मिलता तो उन्हें 100% रेटिंग दी जाती है। 

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें