फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ह्यूस्टन में आसमान में लहराया जय श्रीराम का बैनर, उस पर लिखा- ब्रह्मांड में गूंज रहा जय श्रीराम का मंत्र

Wed, 31 Jan 2024 06:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन

सार

ह्यूस्टन में पिछले दिनों कंपकंपाती सर्दी और बारिश के बाद परंपरागत भारतीय परिधान पहने भारतवंशी लोग और गुजरात समाज कई जगहों पर जमा हुए। वे भगवा झंडे हाथ में लिए हुए ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक हफ्ते बाद भी भारतीय अमेरिकियों में उत्साह है। अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में हवाई जहाज से एक बैनर लहराया गया जिस पर लिखा था, ‘यूनिवर्स चैंट्स जय श्री राम’ यानी ब्रह्मांड में गूंज रहा जय श्रीराम का मंत्र।

ह्यूस्टन में पिछले दिनों कंपकंपाती सर्दी और बारिश के बाद परंपरागत भारतीय परिधान पहने भारतवंशी लोग और गुजरात समाज कई जगहों पर जमा हुए। वे भगवा झंडे हाथ में लिए हुए ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे। जिस विमान पर यह बैनर लहराया गया, उसके पायलट का भी ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाकर अभिनंदन किया गया। आयोजकों ने रविवार को दोपहर 1 से 3 बजे के बीच पूरे ह्यूस्टन में अपनी तरह के पहले हवाई बैनर के बारे में प्रचार किया।

विज्ञापन


भारतीय मूल के लोग आसमान में निहारते रहे। इसके लिए प्रचार करने वाले फ्लायर पर लिखा था, ‘आसमान पर नजर रखें और जब आप अपने इलाके में विमान को देखें तो जय श्रीराम के नारे लगाएं।’  500 साल के संघर्ष के बाद श्री राममंदिर बनने का उत्सव मनाने के लिए इस कार्यक्रम की कल्पना की गई।

दुनिया में हिंदुओं के बीच गूंजता रहे संदेश
अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मनाए गए इस कार्यक्रम के आयोजक उमंग मेहता ने कहा कि इससे यह संदेश दिया गया कि हिंदू एकजुट हैं और दुनिया में हिंदुओं के बीच यह गूंजता रहे। उन्होंने कहा, यह गर्व का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें