फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Italy: जॉर्डन ड्रोन हमले में गिरफ्तार ईरानी नागरिक रिहा, अमेरिका के वारंट पर हुई थी इटली में गिरफ्तारी

Mon, 13 Jan 2025 12:15 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

इटली के न्याय मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका और इटली के प्रत्यर्पण समझौतों के तहत, केवल वही अपराध जिन्हें दोनों देशों के कानूनों के तहत दंडनीय माना जाता है, प्रत्यर्पण का कारण बन सकते हैं। साथ ही मंत्रालय ने कहा कि अबेदिनी के खिलाफ अमेरिकी आरोप इटली के कानूनों के अनुसार अपराध नहीं माने जा सकते।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली सरकार ने रविवार को जॉर्डन में जनवरी 2024 में हुए ड्रोन हमले के लिए अमेरिका द्वारा वांछित ईरानी नागरिक मोहम्मद अबेदिनी को रिहा कर दिया गया। जॉर्डन में हुए हमले में तीन अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गई थी। बता दें कि अबेदिनी की गिरफ्तारी रद्द करने के लिए इटली के न्याय मंत्री कार्लो नॉर्डियो ने अदालत से अपील की थी। 
विज्ञापन


इटली के न्याय मंत्रालय का बयान
इटली के न्याय मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका और इटली के प्रत्यर्पण समझौतों के तहत, केवल वही अपराध जिन्हें दोनों देशों के कानूनों के तहत दंडनीय माना जाता है, प्रत्यर्पण का कारण बन सकते हैं। मंत्रालय ने कहा कि अबेदिनी के खिलाफ अमेरिकी आरोप इटली के कानूनों के अनुसार अपराध नहीं माने जा सकते।

साथ ही ईरानी राज्य टीवी ने बताया कि अबेदिनी की रिहाई, वापसी ईरान के विदेश मंत्रालय और इटली के खुफिया विभाग के बीच बातचीत के बाद हुई। इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा कि साला की रिहाई के लिए ईरान और अमेरिका के साथ राजनयिक प्रयासों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


अबेदिनी वापस भेजा गया ईरान
ईरान की मीडिया रिपोर्टस के अनुसार के इटली सरकार के द्वारा गिरफ्तारी रद्द करने के बाद अबेदिनी को ईरान वापस भेज दिया गया है। वह पहले ही ईरान लौट चुका था। उसे मिलान की अदालत में 13 जनवरी को पेश होना था, ताकि वह अमेरिका को प्रत्यर्पित किए जाने की प्रक्रिया के बारे में फैसला कर सके। 

गौरतलब है कि अबेदिनी को अमेरिकी वारंट पर 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, तीन दिन पहले इटली में एक पत्रकार सेसिलिया साला को हिरासत में लिया गया था। माना जा रहा है कि साला को अबेदिनी की रिहाई के लिए सौदेबाजी करने के लिए रखा गया था, लेकिन वह पिछले सप्ताह घर वापस लौट आई।

अमेरिका का अबेदिनी पर आरोप
इस मामले में अमेरिका ने अबेदिनी पर आरोप लगाया था कि उसने ईरान को ड्रोन तकनीक की आपूर्ति की, जिसे जनवरी 2024 में जॉर्डन में अमेरिकी चौकी पर हमले में इस्तेमाल किया गया था, जिसमें तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें