फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Istanbul: इस्तांबुल चिड़ियाघर में स्वस्थ हो रहा युवा गोरिल्ला जेटिन, विमान के कार्गो होल्ड से मिला था अस्वस्थ

Sun, 12 Jan 2025 11:28 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल

सार

इस्तांबुल के राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्रीय निदेशक फहरेटिन उलू ने कहा कि वे चाहते हैं कि गोरिल्ला अपने घर वापस चला जाए, लेकिन इसके लिए वहां एक सुरक्षित वातावरण जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि गोरिल्ला का वजन बढ़ा है और वह अब अपनी बीमारी से उबरने के संकेत दिखा रहा है।
विज्ञापन
इस्तांबुल चिड़ियाघर में ठीक हो रहा यंग गोरिल्ला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये एयरलाइंस के कार्गो होल्ड से बचाया गया एक युवा गोरिल्ला इस्तांबुल के पोलोनेजकोय चिड़ियाघर में स्वास्थ हो गया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस्तांबुल चिड़ियाघर में एक युवा गोरिल्ला स्वस्थ हो रहा है, जिसे एक विमान के कार्गो होल्ड से बचाया गया था। बता दें कि यह गोरिल्ला नाइजीरिया से थाईलैंड जा रहे तुर्की एयरलाइंस के विमान में एक बॉक्स में पाया गया था। इस गोरिल्ले का नाम एक प्रतियोगिता के बाद ज़ेटिन या ओलिव रखा गया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक ने दी जानकारी
इस्तांबुल के प्रकृति संरक्षण और राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्रीय निदेशक फहरेटिन उलू ने कहा कि वे चाहते हैं कि गोरिल्ला अपने घर वापस चला जाए, लेकिन इसके लिए वहां एक सुरक्षित वातावरण जरूरी है। गोरिल्ला का वजन बढ़ा है और वह अब अपनी बीमारी से उबरने के संकेत दिखा रहा है। गौरतलब है कि गोरिल्ला की दोनों प्रजातियां पश्चिमी और पूर्वी गोरिल्ला, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने लुप्तप्राय घोषित किया है। अफ्रीका के घने जंगलों और पहाड़ों में पाई जाती हैं।

इस्तांबुल में जानवरों की तस्करी के बढ़ते मामले
देखा जाए तो इस्तांबुल के हवाई अड्डों पर हाल के दिनों में अवैध रूप से तस्करी किए गए जानवरों के पकड़ने के मामले बढ़े हैं। अक्टूबर में, सबिहा गोकसेन हवाई अड्डे पर एक यात्री के सामान में 17 युवा नील मगरमच्छ और 10 मॉनिटर छिपकलियां पाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें