फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ब्रिटेन में गूंजा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का मुद्दा; गोलीबारी में अब तक तीन की मौत, जनाक्रोश जारी

Wed, 15 May 2024 07:14 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, लंदन/इस्लामाबाद।

सार

UK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जनाक्रोश अब भी जारी है। पीएम शहबाज शरीफ द्वारा क्षेत्र में विकास के लिए 23 अरब रुपये मंजूर करने के बाद भी लोग शांत नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
पीओके में प्रदर्शन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीओके में बढ़ते असंतोष के बाद यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी के सदस्यों ने ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के बाहर विरोध-प्रदर्शन शुरू किए। इस दौरान पार्टी नेताओं ने पीओके व गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों के संघर्ष के लिए अपना समर्थन जताया। 

विज्ञापन


सरकारी मदद के बाद भी आक्रोश, फायरिंग में 3 लोगों की मौत
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जनाक्रोश अब भी जारी है। पीएम शहबाज शरीफ द्वारा क्षेत्र में विकास के लिए 23 अरब रुपये मंजूर करने के बाद भी लोग शांत नहीं हुए हैं। मुजफ्फराबाद में अर्धसैनिक रेंजरों से झड़प में प्रदर्शनकारियों पर आंसूगैस के गोले छोड़े गए व गोलीबारी की गई। इसमें 3 लोगों की मौत हुई, 6 घायल हो गए।

रेंजर्स 5 ट्रकों सहित 19 वाहनों के काफिले के साथ कोहाला से क्षेत्र से बाहर निकले और शोरान दा नक्का गांव के पास उन पर पत्थरों से हमला किया गया, जिसका जवाब उन्होंने आंसू गैस और गोलीबारी से दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें