फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल: हिजबुल्ला ने रॉकेट दागे हों या नहीं, हमले के लिए लेबनान जिम्मेदार

Mon, 09 Aug 2021 04:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, तेल अवीव।

सार

बैनेट ने अपने मंत्रिमंडल को बताया कि लेबनान देश और लेबनान की सेना को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी जो उसके क्षेत्र में हो रहा है।

 
विज्ञापन
Naftali Bennett - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बैनेट ने रविवार को कहा कि वह लेबनान सरकार को उसके क्षेत्र से रॉकेट दागने के लिए जिम्मेदार मानते हैं, चाहे अतिवादी समूह हिजबुल्ला ने रॉकेट दागे हों या नहीं।

विज्ञापन


बैनेट की यह टिप्पणी इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच भीषण हिंसा भड़कने के कुछ दिन बाद आई है। उन्होंने इस बात का संकेत दिया कि अगर रॉकेट हमले जारी रहते हैं तो इस्राइल अपनी प्रतिक्रिया का विस्तार कर सकता है।

लेबनान में मौजूद अतिवादियों ने पिछले दिनों में इस्राइल पर बड़ी संख्या में रॉकेट दागे हैं जिसके जवाब में इस्राइल ने लेबनान पर हवाई हमले किए। हिजबुल्ला ने इस्राइल पर और भी रॉकेट दागे तथा इस्राइल ने भारी तोपखाने से इसका जवाब दिया।
विज्ञापन


बैनेट ने यह टिप्पणी तब की है जब अतिवादी समूह हिजबुल्ला के नेता हसन नसरल्लाह ने शनिवार को कहा कि उसका समूह लेबनान पर भविष्य में इस्राइल के किसी भी हवाई हमले का जवाब देगा।
विज्ञापन


नसरल्लाह ने कहा कि यह मान लेना गलत होगा कि हिजबुल्ला लेबनान में आंतरिक मतभेदों या देश के खराब आर्थिक हालात के कारण रुक जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें