फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israeli Hamas War: पीएम नेतन्याहू की हमास को खुली चेतावनी, कहा- इस्राइल इस युद्ध को अंजाम तक पहुंचाएगा

Tue, 10 Oct 2023 06:39 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

हमास को आईएसआईएस जैसा बताते हुए पीएम नेतन्याहू ने कहा, हमास आईएसआईएस है। और जिस तरह मानव ताकतें आईएसआईएस को हराने के लिए एकजुट हुईं, हमास को हराने में भी उन्हें इस्राइल का समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फलस्तीनी आंतकी संगठन हमास को सख्त चेतावनी दी है। नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि इस्राइल ने इस युद्ध की शुरुआत नहीं की है, लेकिन हम इसे अंजाम तक पहुंचाएंगे। पीएम नेतन्याहू ने एक संबोधन में कहा, हम यह युद्ध नहीं चाहते थे। इसे बेहद क्रूर तरीके से हम पर थोपा गया है। हालांकि, इस्राइल ने इस युद्ध को शुरू नहीं किया, लेकिन इसे हम खत्म करेंगे। पीएम नेतन्याहू ने हमास पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी और इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

विज्ञापन


इस्राइली पीएम ने कहा कि हमास को बहुत जल्द समझ में जाएगा कि इस्राइल पर हमला करके उसने बहुत बड़ी गलती की है। हम इस हमले की ऐसी कीमत वसूलेंगे, जो हमास और इस्राइल के अन्य दुश्मनों को आने वाले दशकों तक याद रहेगी।
पीएम नेतन्याहू ने बंधक बनाए गए इस्राइल नागरिकों को लेकर कहा, हमास ने निर्दोष इस्राइलियों पर जो बर्बर हमले किए, हैरान करने वाला है- परिवारों को उनके घरों में कत्ल करना, अंतरराष्ट्रीय उत्सव में सैकड़ों युवाओं की हत्या करना, और बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की हत्या करना, यहां तक कि नरसंहार से बचे लोगों का अपहरण करना। हमास के आतंकवादियों ने बच्चों को बांधा, जलाया और मार डाला। वे बर्बर हैं।
विज्ञापन


हमास को आईएसआईएस जैसा बताते हुए उन्होंने सभी देशों से फलस्तीनी आतंकी संगठन के खिलाफ एकजुट होने और उसे हराने का आह्वान किया। पीएम नेतन्याहू ने कहा, हमास आईएसआईएस है। और जिस तरह मानव ताकतें आईएसआईएस को हराने के लिए एकजुट हुई थीं, हमास को हराने में भी उन्हें इस्राइल का समर्थन करना चाहिए।



बाइडन और अन्य विश्व नेताओं को समर्थन के लिए आभार जताया
नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य विश्व नेताओं को उनके समर्थन के लिए आभार जताया। इस्राइली पीएम ने कहा, मैं राष्ट्रपति बाइडन के साथ लगातार संपर्क में हूं और इस्राइल की सुरक्षा के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता के लिए देश के सभी नागरिकों की ओर से उन्हें फिर से धन्यवाद देना चाहता हूं। साथ ही, मैं इस्राइल के प्रति अभूतपूर्व समर्थन के लिए सभी विश्व नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। नेतन्याहू ने कहा कि हमास के खिलाफ हमारी लड़ाई न सिर्फ इस्राइल के लोगों के लिए है, बल्कि यह हर उस देश के लिए है जो बर्बरता के खिलाफ खड़े हैं। इस्राइल यह युद्ध जीतेगा, और जब इस्राइल जीतेगा, तो पूरी सभ्य दुनिया जीतेगी।

बता दें, हमास के हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में इस्राइस पिछले तीन दिनों से लगातार गाजा पट्टी पर बमबारी कर रहा है। इस्राइल ने गाजा की सीमा पर 3,00,000 सैनिक तैनात किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1973 के युद्ध के बाद गाजा की यह सबसे बड़ी घेराबंदी है, उस समय इस्राइल ने 400,000 रिजर्व सैनिकों को तैनात किया था।

इस्राइल में अब तक 700 से अधिक लोगों की गई जान
इस्राइल में हमास के हमले में अब तक 700 से अधिक लोगों की जान गई है और 2,300 से अधिक इस्राइली घायल हुए हैं। वहीं, हमास के हमले के बाद इस्राइली डिफेंस फोर्स गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी कर रही है। गाजा में इस्राइल के हमलों में अब तक 680 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और 3,700 से अधिक अन्य घायल हुए हैं। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें