फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN: फलस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष ने यूएन प्रमुख गुटेरेस से की बात, इस्राइली हमलों को रोकने का किया आग्रह

Tue, 10 Oct 2023 06:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

फलस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस से फोन पर बात की। अब्बास ने गुटेरेस को इस्राइल के हमले की भयावहता की जानकारी दी। उन्हें गाजा की असल स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
António Guterres - फोटो : António Guterres
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमास ने शनिवार सुबह इस्राइल पर बमबारी शुरू की, जो अब तक जारी है। इस्राइल ने भी हमास को मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें करीब 1300 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इस बीच फलस्तीनी प्राधिकरणके अध्यक्ष ने यूएन प्रमुख से बात की। उन्होंने यूएन प्रमुख से इस्राइल के हमलों को रोकने का आग्रह किया। इसके अलावा, अमेरिका ने इस्राइल पर हमास के हमले के लिए ईरान को दोषी माना है। 
विज्ञापन


फलस्तीनी मीडिया के अनुसार,फलस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस से फोन पर बात की। अब्बास ने गुटेरेस को इस्राइल के हमले की भयावहता की जानकारी दी। उन्हें गाजा की असल स्थिति से अवगत कराया। अब्बास ने आग्रह किया कि वह इस्राइली हमले को जल्द से जल्द रोक दें। अब्बास ने गाजा पट्टी में चिकिस्ता सहायता पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। गाजा में हो रही तबाही को रोकने के लिए अब्बास ने गुटेरेस से आग्रह किया है कि वह मामले में हस्तक्षेप करें। अब्बास ने बताया कि क्षेत्रीय तनाव कम करने का सिर्फ एक ही रास्ता है कि इस्राइली कब्जे को हटाया जाए और यरूशलेम को राजधानी बनाकर फलस्तीन को एक देश के रूप में स्थापित करें। 

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने दिया बयान
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि हिंसा संघर्ष के समाधान का मार्ग नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनयिक प्रक्रिया एक सुरक्षित मार्ग का नेतृत्व कर सकती है। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि और महासचिव ने भी कहा है कि हिंसा किसी चीज का हल नहीं हो सकता है। संयुक्त राष्ट्र राजनयिक वार्ताकार की भूमिका निभाने को तैयार है। संयुक्त राष्ट्र हमेशा से कूटनीति वार्ता और चर्चा का घर रहा है। हिंसा कम करने और लोगों की जिंदगी के लिए बातचीत आवश्यक है।
विज्ञापन




हमास के हमले में ईरान का हाथ
अमेरिका के व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने भी मामले में टिप्पणी की है। किर्बी का कहना है कि इस्राइल पर हो रहे हमास के हमले में ईरान का हाथ है। हालांकि, किर्बी का कहना है कि वाशिंगटन के पास फिलहाल तेहरान के युद्ध में शामिल होने के सबूत नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को ही एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया कि अमेरिकी फोर्ड करियर स्ट्राइक ग्रुप इस्राइल के समर्थन में बहुत जल्द पूर्वी भूमध्य सागर पहुंच जाएगा।

व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिकी सेना के युद्ध में शामिल होने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। उनका कहना है कि वह इस्राइल में अमेरिकी हितों की रक्षा करेगा। वहीं, रिपब्लिकन अमेरिकी सीनेटर जोश हॉले ने कहा कि यूक्रेन को दिया जाने वाले अमेरिकी सहायता को फिलहाल इस्राइल को दिया जाना चाहिए। क्योंकि इस्राइल अस्तित्व के खतरे का समाना कर रहा है।

अमेरिका इस्राइल के साथ है
एक दिन पहले, अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक अधिकारी ने कहा था कि उन्होंने इस्राइल की सहायता के लिए फोर्ड करियर स्ट्राइक ग्रुप को तैयार रहने का आदेश दिया है। उन्होंने समूह को पूर्वी मध्य सागर जाने के लिए निर्देशित किया है। समूह में यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड, 5000 नाविक और युद्ध विमानों के डेक के साथ-साथ क्रूजर और विध्वंसक बल शामिल है। इससे दुश्मनों को संदेश जाएगा कि अमेरिका इस्राइल के साथ है और किसी भी चीज का जवाब देने के लिए तैयार है। उम्मीद है कि समूह के वहां तैनात होने के कारण हमास को पहुंचने वाले हथियारों की सप्लाई को बाधित किया जा सकता है। इससे हमास के ऊपर निगरानी रखने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें