फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ा तनाव: देश में आग लगाने वाले गुब्बारे आने से भड़का इस्राइल, सैनिकों ने गाजा पर कर दिया हमला

Tue, 24 Aug 2021 09:56 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

जानकारी के अनुसार फिलिस्तीन के आतंकियों द्वरा आग लगाने वाले गुब्बारे से हमला करने के बाद इस्राइली सैनिकों ने भी गाजा पर एयरस्ट्राइक कर दिया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार फिलिस्तीन के आतंकियों द्वरा आग लगाने वाले गुब्बारे से हमला करने के बाद इस्राइली सैनिकों ने भी गाजा पर एयरस्ट्राइक कर दिया है। हालांकि इस हमले किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि सप्ताह के अंत में सीमा पर हुई झड़पों के बाद से ही तनाव बढ़ने की आशंका लग रही थी। इस्राइली रक्षा बलों (IDF) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि खान यूनिस में हमास के हथियार निर्माण स्थल के साथ-साथ जबालिया में आतंकी सुरंग के प्रवेश द्वार पर लड़ाकू विमानों द्वारा हमला किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले 21 अगस्त को जैसे ही सैकड़ों लोग गाजा और इस्राइल के बीच बाड़ की दीवार के पास पहुंचे दोनों प्रांतो में झड़प बढ़ गई।  प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि एक फिलिस्तीनी बंदूकधारी ने एक इजरायली स्नाइपर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद हिंसा और बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें