फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: इस्राइल ने भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले देशों की सूची की साझा, कहा- हम अपने भारतीय...

Mon, 05 Feb 2024 09:43 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

इस्राइल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्यू रिसर्च सेंटर की एक सूची साझा की है, जिसमें भारत के प्रति सबसे अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले देशों के नाम बताए गए हैं। 
विज्ञापन
नेतन्याहू और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और भारत के बीच की दोस्ती किसी से छिपी हुई नहीं है। दोनों देश समय-समय पर अपनी एकजुटता जाहिर करते रहते हैं। इस बीच, इस्राइल ने उन देशों की सूची साझा की है, जो भारत के प्रति सबसे अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। इस सूची में सबसे पहले जिस देश का नाम है वह खुद इस्राइल है। 

विज्ञापन


हम अपने भारतीय...
इस्राइल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्यू रिसर्च सेंटर की एक सूची साझा की है। साथ ही लिखा, 'भारत को सबसे अधिक सकारात्मक मानने वाला देश इस्राइल है। हम अपने भारतीय दोस्तों से प्यार करते हैं।'

यह है पूरी सूची
बता दें, इस सूची में 71 फीसदी रैंकिंग के साथ इस्राइल सबसे ऊपर पर है। उसके बाद ब्रिटेन हैं।
 

देश का नाम                फीसदी
इस्राइल                         71
ब्रिटेन                            66
केन्या                            64
नाइजीरिया                     60
दक्षिण कोरिया                58
जापान                          55
ऑस्ट्रेलिया                     52
इटली                           52

पिछले साल किया था सर्वे
प्यू रिसर्च सेंटर ने पिछले साल वैश्विक स्तर पर भारत के प्रभाव को लेकर एक सर्वे किया था। इसमें पूछा गया था कि क्या दुनिया के अन्य देशों के बीच भारत का दबदबा बढ़ा है? इसके जवाब में सामने आया कि तकरीबन 68 फीसदी भारतीयों का ऐसा ही मानना है। वहीं, तकरीबन 80 फीसदी भारतीयों ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया। वहीं, 12 अन्य देशों के 37 फीसदी वयस्कों ने उनके काम की सराहना की। गौरतलब है कि प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए इस सर्वे में भारत सहित 24 देशों के 30,861 वयस्क शामिल किए गए थे। यह सर्वे 20 फरवरी से 22 मई तक किया गया। 
विज्ञापन


इसमें यह भी कहा गया है कि दुनिया भर में भारत के बारे में आम तौर पर सकारात्मक थी। औसतन 46 प्रतिशत लोगों ने भारत के बारे में अनुकूल विचार व्यक्त किए। वहीं, 34 प्रतिशत लोगों ने प्रतिकूल विचार व्यक्त किए। साथ ही सोलह प्रतिशत ने कोई राय नहीं दी। 

इस्राइल के लोगों को भारत पर सबसे ज्यादा भरोसा
इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस्राइल के लोगों को भारत पर सबसे ज्यादा भरोसा है। वहां के 71 फीसदी लोग भारत पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। 

 30,861 वयस्कों से बातचीत पर आधारित सर्वे
बता दें, ये भारत के वैश्विक प्रभाव पर प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए एक प्रमुख नए अध्ययन के निष्कर्षों में से हैं। भारत सहित 24 देशों के 30,861 वयस्कों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित यह सर्वे है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक विचारों, भारत की वैश्विक शक्ति के दायरे और अन्य देशों के बारे में भारतीयों के विचारों की जांच की गई। अध्ययन में पिछले साल प्यू द्वारा किए गए अलग-अलग सर्वेक्षणों के परिणामों को भी शामिल किया गया है। इसमें कहा गया है कि मोदी सरकार की विदेश नीति के कारण आज वैश्विक स्तर पर भारत की सकारात्मक छवि बनी है। 

इन तीन देशों के प्रति अच्छे विचार
वहीं, भारतीयों के बीच अमेरिका, रूस और चीन के बारे में औरों से अलग विचार हैं। 65 फीसदी भारतीय वयस्क अमेरिका को अनुकूल दृष्टि से देखते हैं, जबकि विश्व स्तर पर अमेरिका के लिए औसत अनुकूलता रेटिंग 59 फीसदी है। करीब 57 फीसदी भारतीय रूस को अनुकूल दृष्टि से देखता है, जबकि 23 अन्य देशों के मात्र 14 फीसदी लोगों के समान विचार हैं।

भारत में जिन देशों को सबसे ज्यादा नापसंद किया जाता है, वे चीन और पाकिस्तान हैं। 67 फीसदी लोगों ने बीजिंग और 73 फीसदी ने इस्लामाबाद के प्रति नकारात्मक रवैया दिखाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें