फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबनान पर इस्राइल का हमला: हिजबुल्ला के 70 ठिकानों पर बमबारी, सीमाई इलाकों में स्कूल बंद, 12 लोगों की मौत

Tue, 26 May 2026 07:24 AM IST
राकेश कुमार एएनआई, तेल अवीव।

सार

लेबनान पर इस्राइल की इस चौतरफा बमबारी ने जंग की आग को और भड़का दिया है। नेतन्याहू के 'हमला तेज करने' के सख्त आदेश और बॉर्डर पर स्कूल-बाजार बंद होने से साफ है कि यह लड़ाई अब आर-पार के मोड़ पर पहुंच चुकी है। एक तरफ लेबनान में मलबे से निकलती लाशें हैं, तो दूसरी तरफ इस्राइल में सायरन का खौफ; जिसने दोनों देशों के आम नागरिकों की जिंदगी को दांव पर लगा दिया है।
विज्ञापन
हिजबुल्ला के खिलाफ इस्राइल की कार्रवाई - फोटो : @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और लेबनान की सीमा पर चल रही लड़ाई अब बहुत खतरनाक हो गई है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आदेश के बाद इस्राइली सेना ने लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ हमले बहुत तेज कर दिए हैं। इस्राइल की वायुसेना ने ताबड़तोड़ हमले करके हिजबुल्ला के 70 से ज्यादा ठिकानों को तबाह कर दिया है। इन हमलों में करीब 85 बमों और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है। दूसरी तरफ, लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी एएनए के मुताबिक, इस्राइल के इन हमलों में 12 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


टायर और बेका घाटी में भारी बमबारी
इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने लेबनान के टायर इलाके में हिजबुल्ला के 10 कमांड सेंटर, हथियारों के गोदाम और दूसरे ठिकानों को निशाना बनाया है। सेना ने यह भी दावा किया कि मोटरसाइकिल पर जा रहे हिजबुल्ला के लड़ाकों को भी मार गिराया गया है। इसके अलावा, इस्राइली लड़ाकू विमानों ने लेबनान की बेका घाटी और कई दूसरे इलाकों में बने हिजबुल्ला के ठिकानों पर भी भारी बम बरसाए हैं।

यह भी पढ़ें: South Korea: स्टारबक्स कोरिया के खिलाफ क्यों भड़का गुस्सा?, तीन बार सिर झुकाकर मांगी माफी; मालिक ने दी सफाई
विज्ञापन


मश्घरा और कौथारियत में मलबे से निकले शव
लेबनान से आ रही खबरों के मुताबिक, इस्राइल के इन हवाई हमलों से वहां भारी नुकसान हुआ है। मश्घरा नाम के इलाके में हुए हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यहां बमबारी से घर टूट गए, जिसके बाद बचाव दल के लोगों ने मलबे के नीचे से शवों और घायलों को बाहर निकाला। इसी तरह कौथारियत अल-सियाद में हुए एक और हमले में दो लोगों की जान चली गई और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


उत्तरी इस्राइल में स्कूल बंद, सभाओं पर रोक
हिजबुल्ला की तरफ से होने वाले पलटवार और ड्रोन हमलों को देखते हुए इस्राइल ने अपने उत्तरी बॉर्डर वाले इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इस्राइल के होम फ्रंट कमांड ने मंगलवार से नई पाबंदियां लगा दी हैं। अब खुले में होने वाले कार्यक्रमों में सिर्फ 50 लोग और बंद कमरों या हॉल के कार्यक्रमों में केवल 200 लोग ही शामिल हो सकेंगे। पहले खुले में 200 और अंदर 600 लोगों के जुटने की इजाजत थी। इसके साथ ही उत्तरी इस्राइल के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें