फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: 'बेरुत को गाजा बना देंगे, अगर...', इस्राइली पीएम ने लेबनान-हिजबुल्ला को दी धमकी

Fri, 08 Dec 2023 09:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

लेबनान सीमा पर हिजबुल्ला के एंटी टैंक मिसाइल के हमले में इस्राइली सेना के दो सैनिक घायल हो गए हैं। इसके जवाब में इस्राइली सेना ने भी हिजबुल्ला के ठिकानों पर बमबारी की है और उसके कई ठिकानों को तबाह कर दिया है।
विज्ञापन
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने धमकी दी है कि अगर हिजबुल्ला ने दक्षिणी लेबनान से इस्राइल के खिलाफ दूसरा मोर्चा खोलने की कोशिश की तो वह बेरुत को गाजा में तब्दील कर देंगे। नेतन्याहू ने कहा कि 'अगर हिजबुल्ला ने तय कर लिया है कि वह युद्ध करेगा तो वह अपने हाथों से बेरुत और दक्षिणी लेबनान को गाजा और खान यूनिस में तब्दील कर देंगे।'
विज्ञापन


इस्राइली सेना के नॉर्दर्न कमांड मुख्यालय में कही ये बात
बेंजामिन नेतन्याहू इस्राइली सेना के नॉर्दर्न कमांड के मुख्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने हिजबुल्ला को यह धमकी दी। बता दें कि इस्राइली सेना की नॉर्दर्न कमांड ही हिजबुल्ला के हमलों का जवाब देती है और लेबनान बॉर्डर पर सुरक्षा करती है। बता दें कि हमास के 7 अक्तूबर के हमले के बाद इस्राइल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है, जिसमें अभी तक गाजा पट्टी में 17,177 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें 7 हजार बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं हमास के हमले में इस्राइल में 1400 लोगों की मौत हुई थी और 240 लोगों को बंधक बनाया गया था। 

इस्राइली सेना उत्तरी गाजा में अपना ऑपरेशन चला चुकी है, जिसमें बड़ी संख्या में हमास के आतंकियों को मारने का दावा किया जा रहा है। अब इस्राइली सेना गाजा के दक्षिणी हिस्से पर फोकस कर रही है। वहीं लेबनान के कट्टरपंथी संगठन हिजबुल्ला ने हमास का समर्थन किया है। इसके चलते आए दिन हिजबुल्ला की तरफ से इस्राइल पर हमले किए जा रहे हैं और इस्राइली सेना भी इसके जवाब में लेबनान की सीमा में हमले कर रही है। अब अगर इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच खुलकर लड़ाई शुरू हो जाती है तो फिर पश्चिम एशिया में हालात काफी खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन


हिजबुल्ला के हमले में दो इस्राइली सैनिक घायल
बता दें कि नेतन्याहू की यह धमकी ऐसे वक्त आई है जब लेबनान सीमा पर हिजबुल्ला के एंटी टैंक मिसाइल के हमले में इस्राइली सेना के दो सैनिक घायल हो गए हैं। इसके जवाब में इस्राइली सेना ने भी हिजबुल्ला के ठिकानों पर बमबारी की है और उसके कई ठिकानों को तबाह कर दिया है। इस्राइली सेना ने इसका वीडियो भी जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें