फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: नेतन्याहू सरकार में शामिल हुए विपक्षी नेता गिदोन सार, कहा- यह देशभक्ति का सही समय

Sun, 29 Sep 2024 11:26 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

गिदोन सार ने सरकार में शामिल करने पर नेतन्याहू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में इस्राइल की सरकार, उसकी एकता और सामंजस्य को मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसलिए मैनें प्रधानमंत्री नेतन्याहू के अनुरोध को स्वीकार किया।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू सरकार में विपक्षी नेता गिदोन सार शामिल हो गए हैं। गिदोन सार का सरकार में वापसी पर इस्राइल के पीएम नेतन्याहू ने स्वागत किया। साथ ही जटिल समस्याओं के दौरान बेहतर समाधान प्रस्तुत करने की काबिलियत की तारीफ की। वहीं न्यू होप पार्टी के नेता गिदोन सार ने कहा कि देश जिस स्थिति से जूझ रहा है। ऐसे में यह देशभक्ति करने का सही समय है। 

विज्ञापन


गिदोन सार ने सरकार में शामिल करने पर नेतन्याहू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में इस्राइल की सरकार, उसकी एकता और सामंजस्य को मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसलिए मैनें प्रधानमंत्री नेतन्याहू के अनुरोध को स्वीकार किया। मैनें भी अपने अनुभव और योग्यता के जरिये सरकार के काम में योगदान देने का आग्रह किया था। क्योंकि यह देशभक्ति करने के लिए सही समय है।  सार ने कहा कि मैं कोई विभाग के मंत्री के बिना गठबंधन में शामिल हो रहा हूं। हालांकि उन्हें रक्षा मंत्री पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

वहीं इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह तो सबको पता है कि अतीत में हमारे बीच मतभेद रहे हैं। मगर अब अतीत के गिले-शिकवों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि शक्ति संतुलन में बदलाव के साथ ही हमारे क्षेत्र में नए गठबंधन बनाने की भी संभावना है। क्योंकि इस्राइल जीत रहा है। इन दिनों हमारे दोस्त और दुश्मन इस्राइल को मजबूत, दृढ़ निश्चयी और शक्तिशाली देश के रूप में देख रहे हैं। 
विज्ञापन


नेतन्याहू ने कहा कि मगर इस्राइल के नागरिकों के लिए चुनौतीपूर्ण दिन आने वाले हैं। क्योंकि हम अभी कठिन युद्ध के बीच में हैं। इसलिए मजबूती से खड़े रहना जरूरी है। सार की प्रशंसा में उन्होंने कहा कि सार का बिना किसी विभाग के मंत्री के रूप में सरकार में पुन: शामिली होने का निर्णय आतंरिक एकता और हमारे दुश्मनों के विरुद्ध एकता में योगदान देता है। 

टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक गिदोन सार के सरकार में शामिल होने के बाद नेतन्याहू सत्तारूढ़ गठबंधन का विस्तार हुआ है। नेतन्याहू ने कहा कि सार को सुरक्षा कैबिनेट में जगह दी जाएगी, जो मौजूदा युद्ध के प्रबंधन की देखरेख करती है। सार चार सदस्यीय न्यू होप पार्टी का नेतृत्व करते हैं। उनके गठबंधन में शामिल होने के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन में 68 सदस्य हो गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें