फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-hamas: इस्राइली हमले में मारा गया हमास नेता मुहम्मद हुसैन, कई आतंकी हमलों में थी अहम भूमिका

Sat, 05 Oct 2024 11:42 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट लिखा कि, आईडीएफ (इजराइली रक्षा बल) और आईएसए (इजराइली सुरक्षा एजेंसी) के एक संयुक्त ऑपरेशन में आज (शनिवार) आतंकवादी मुहम्मद हुसैन अली अल-महमूद को मार दिया गया है।
विज्ञापन
इस्राइल ने लेबनान पर किए हवाई हमले - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली सेना लगातार हमास और हिज्बुल्ला के ठिकानों पर हमला कर रही है। हमास और हिज्बुल्ला के कई नेता और कमांडर इन हमलों में मारे गए हैं। इसी बीच इस्राइली सेना ने शनिवार को दावा किया है कि लेबनान के त्रिपोली में हवाई हमले में हमास का नेता मुहम्मद हुसैन अली अल-महमूद को मार गिराया है।

विज्ञापन


इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट लिखा कि, आईडीएफ (इजराइली रक्षा बल) और आईएसए (इजराइली सुरक्षा एजेंसी) के एक संयुक्त ऑपरेशन में आज (शनिवार) आतंकवादी मुहम्मद हुसैन अली अल-महमूद को मार दिया गया है। वह लेबनान में हमास के कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम करता था। 

कई इस्राइली हमलों में महमूद का था हाथ
इस्राइली विदेश मंत्रालय के अनुसार महमूद की इस्राइलियों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका थी।  महमूद ने इस्राइलियों पर हमलों के लिए रॉकेट और अन्य हथियारों की आपूर्ति की थी। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि लेबनान के त्रिपोली के क्षेत्र में रात भर (शनिवार) एक अन्य आईडीएफ और आईएसए ऑपरेशन में आतंकवादी सईद अला नाइफ अली को भी मारने में सफलता मिली है। अली हमास के सैन्य विंग का एक वरिष्ठ सदस्य था। सईद ने इस्राइल में कई ठिकानों पर आतंकवादी हमले किए। यही नहीं लेबनान के अंदर हमास के गुर्गों की भर्ती करने का काम किया था।

250 हिज्बुल्ला आतंकी मारे गए
पिछले चार दिनों में इस्राइल ने लेबनान में 2000 से अधिक सैन्य ठिकानों और लगभग 250 हिजबुल्ला आतंकवादियों को खत्म कर दिया है। आईडीएफ ने बताया कि, इस्राइली वायु सेना की ओर से दक्षिणी लेबनान में किए गए हमलों में 5 बटालियन कमांडर,10 कंपनी कमांडर, 6 प्लाटून कमांडर मारे गए हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें