फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम कार्बन वाले भविष्य के लिए इस्राइल भारत के साथ : नेतन्याहू

Sat, 28 Nov 2020 01:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, येरुशलम।
विज्ञापन
इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : PTI
विज्ञापन

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनका देश कम कार्बन और कम प्रदूषण वाले भविष्य की तलाश में भारत का साझेदार है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भरोसा जताया कि 2030 तक उनके देश में जितनी भी ऊर्जा आपूर्ति की जाएगी उसमें से 25 प्रतिशत सौर ऊर्जा होगी।

विज्ञापन

 
भारत के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के एक डिजिटल सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के संरक्षण में आने वाली बाधाओं को दूर करना होगा ताकि उन दिनों में भी आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके जब धूप नहीं निकलती है।


नेतन्याहू ने कहा, हम कम कार्बन और कम प्रदूषण वाला भविष्य चाहते हैं, हरित ऊर्जा पर आधारित भविष्य चाहते हैं और इसीलिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महत्वपूर्ण पहल का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा, मैं आपको (मोदी) आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस कोशिश में इस्राइल आपके साथ है।
विज्ञापन


दुनिया का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा है
नेतन्याहू ने कहा, मेरा मानना है कि रचनात्मकता और नवोन्मेष सबसे अहम नवीकरणीय ऊर्जा है। भारत-इस्राइल के साथ-साथ अन्य देश भी भविष्य सुरक्षित करने के लिहाज से नवाचार के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं। इसको लेकर हम बेहद आशान्वित हो सकते हैं। नेतन्याहू भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी के निजी आमंत्रण पर इसमें शामिल हुए थे। इस्राइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा है।

‘भंडारण’ का हल निकालें स्टार्टअप
इस्राइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा देश इस समय जितनी बिजली की खपत करता है, उसमें से 10 प्रतिशत सौर ऊर्जा से आता है। हमने इसे 2030 तक बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है।

नेतन्याहू ने कहा कि प्रमुख मसला ‘भंडारण’ का है। इस पर करीब 400 स्टार्टअप कंपनियां अरबों डॉलर के निवेश के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने इन स्टार्टअप द्वारा इस समस्या का समाधान निकालने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें