फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हमास से जंग के बीच सीरिया पर इस्राइल की बड़ी कार्रवाई, हिज्बुल्ला के ठिकानों पर किया हमला

Wed, 10 Apr 2024 08:19 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

इस्राइल कई बार चेतावनी दे चुका है कि वह हमास के साथ-साथ हिज्बुल्ला का सामना करने के लिए भी तैयार है। हाल के हफ्तों में सीरिया समेत कई जगह हमलों को तेज कर दिया है।
विज्ञापन
हिज्बुल्ला के ठिकानों पर किया हमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल आतंकवादी ग्रुप के ठिकानों को चुन-चुन का खत्म करने में लगा है। वह लगातार हमास को निशाना बना रहा है। इस बीच  अब उसने सीरिया को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि घुसपैठ की खबरों के बीच इस्राइल ने लेबनानी समूह हिज्बुल्ला के ठिकानों पर बमबारी की है। 

विज्ञापन


इस्राइल कई बार चेतावनी दे चुका है कि वह हमास के साथ-साथ हिज्बुल्ला का सामना करने के लिए भी तैयार है। हाल के हफ्तों में सीरिया समेत कई जगह हमलों को तेज कर दिया है। इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) का कहना है कि उसे खुफिया जानकारी मिली थी कि सीरिया में सैन्य बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल हिज्बुल्ला आतंकवादी संगठन कर रहा है। सटीक जानकारी पर कार्रवाई करते हुए इसे निशाना बनाया।

सेना ने हमले का एक वीडियो भी जारी किया है। 
 

इस्राइल-हमास के बीच छह माह से जंग जारी
हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके बाद हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई है, जिससे अधिकतर गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है। अब तक इस्राइल और गाजा में कुल मिलाकर 30000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला
इस्राइल की सेना ने साफ कह दिया है कि वह अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी गतिविधि के लिए सीरिया सरकार को जिम्मेदार मानती है। अगर उसके देश में हिज्बुल्ला घुसपैठ की कोशिश करता है तो वह शांति से नहीं बैठेगी। वहीं, सेना ने यह भी बताया कि पिछले कुछ घंटों में आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्ला के कई ठिकानों और आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला किया है। वहीं, दक्षिणी लेबनान में धायरा और तायर हर्फा के क्षेत्रों में खतरों को दूर करने के लिए हमला किया।

गोलान हाइट्स का लिया बदला
इस्राइल ने मंगलवार को बताया कि उसने यह हमले जवाबी कार्रवाई के तौर पर किए हैं। उसने कहा कि हिज्बुल्ला के युद्धक विमानों ने इस्राइल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स पर दक्षिणी सीरिया से रॉकेट दागे, जिसके जवाब में उसने सीरियाई सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया था।
विज्ञापन


ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि इस्राइली विमानों ने मंगलवार और सोमवार देर रात सीरिया में हमले किए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें