फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hezbollah Conflict: लेबनान में चिंताजनक हालात, बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने यात्रा से बचने को कहा

Wed, 25 Sep 2024 11:11 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत (लेबनान)
विज्ञापन
लेबनान की यात्रा से बचने का परामर्श (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
Israel-Hezbollah Conflict: पश्चिम एशियाई देश लेबनान में चिंताजनक हालात को देखते हुए बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने नागरिकों से युद्धग्रस्त और संघर्ष वाले इलाकों की यात्रा करने से बचने को कहा है। आपात स्थिति में दूतावास की तरफ से नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर- +96176860128 और ई-मेल आईडी- cons.beirut@mea.gov.in भी जारी की गई है।
विज्ञापन


अगले आदेश तक लेबनान की यात्रा न करने की सख्त सलाह
बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने देर रात एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि 1 अगस्त, 2024 को जारी सलाह के अनुसार और पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों और तनाव को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक लेबनान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी जाती है।

देश छोड़ने और दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह
लेबनान में पहले से मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को भी देश छोड़ने की सख्त सलाह दी जाती है। जो लोग किसी भी कारण से लेबनान में रह रहे हैं उन्हें अत्यधिक सावधानी बरतने, अपनी गतिविधियों को सीमित रखने और बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले, सैकड़ों लोगों की मौत
गौरतलब है कि बीते एक हफ्ते में इस्राइली सेना ने लेबनान में हिजबुल्ला के सैकड़ों ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इस्राइली सेना (IDF) के हमले में महिलाओं-बच्चों समेत 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है। हजारों लोग हताहत हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें